नारनौल, 9 सितंबर (Udaipur Kiran) । नारनौल शहर में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अब जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के साथ मिलकर पेयजल की जांच करने का कार्य शुरू करेंगी। कार्यकारी अभियंता अमित जैन ने मंगलवार को बैठक में बताया कि अमृत मित्र योजना के तहत नारनौल व महेन्द्रगढ़ शहर में स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। इनके माध्यम से पेयजल की क्लोरिन जांच, पानी के सैंपल एकत्र करना, अस्वच्छ कनेक्शन ढूंढना व पाइपलाइन लीकेज की पहचान करना जैसी गतिविधियां की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं जिन लीकेज व अस्वच्छ कनेक्शनों की सूचना ऑनलाइन करेंगी, वह संबंधित जेई एवं उपमंडल अभियंता की आईडी पर भी साझा की जाएगी। इन अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर उन समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने बताया कि समूह की महिलाएं घर-घर जाकर इन गतिविधियों को अंजाम देंगी। इन प्रयासों से जहां शहर में पेयजल की गुणवत्ता में सुधार होगा वहीं महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा। यह योजना महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
जिला सलाहकार मंगतुराम सरसवा ने बताया कि चयनित समूह की महिलाओं की आईडी बनाकर उन्हें शहर में गतिविधियां करने हेतु लगाया जाएगा। ये महिलाएं अपनी निर्धारित ड्रेस में घर-घर जाकर पेयजल जांच करेंगी। उपभोक्ताओं से अपील की गई कि वे इनका सहयोग करें ताकि शहर की पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने में योगदान दिया जा सके।
—————
(Udaipur Kiran) / श्याम सुंदर शुक्ला
You may also like
9 अक्टूबर 2025 कर्क राशिफल: व्यापार में होगा अपार धन लाभ, सेहत का रखना होगा ध्यान
मुंबई कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के बाद मचा घमासान, जानिए BMC चुनाव से पहले बनने की जगह क्यों बिगड़ रही बात
करवा चौथ व्रत की तैयारियों में जुटीं महिलाएं, बाजार में रौनक
केदारनाथ में 2024 का टूटा रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं की संख्या 16.56 लाख के पार
(लीड) आपातकाल में प्रेस का गला घोंटा गया, नागरिक अधिकारों का हनन हुआ: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक