अगली ख़बर
Newszop

झारखंड के 14 जिलों में 16 से छाए रहेंगे बादल

Send Push

रांची, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) . Jharkhand के 16 जिलों में गुरुवार और शुक्रवार से आंशिक बादल छाए रहेंगे. यह जानकारी मौसम विभाग ने बुधवार को दी.

विभाग के अनुसार राज्य के जिन जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे उनमें राज्य के मध्यवर्ती जिले रांची, रामगढ़, खूंटी, हजारीबाग, बोकारो, गुमला, धनबाद, कोडरमा और लोहरदगा के अलावा राज्य के पश्चिमी जिले गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार शामिल हैं.

18 अक्टूबर को मौसम साफ रहेगा. इसके बाद 19 और 20 अक्टूबर को फिर से राज्य के कई जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है. हालांकि इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है.

वहीं विभाग ने अगले पांच दवर्ष नों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी प्रकार के बड़े बदलाव की संभावना से इंकार किया है.

पिछले 24 घंटों के दौरान Jharkhand में सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 34 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान लातेहार में 17.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

बुधवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा. सुबह में हल्की ठंड रही दोपहर में धूप में तल्खी महसूस की गई.

रांची में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री, जमशेदपुर में 33.8 डिग्री, डाल्टनगंज में 31.6, बोकारो में 32.1 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें