मेष राशि- बचकर पार करें। कोई रिस्क न लें। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
वृषभ राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। फिर भी पहले से बेहतर है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
मिथुन राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा आपका। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापार आपका अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कर्क राशि– भावनाओं पर काबू रखें। तूतू-मैंमैं से बचें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में बहुत काबू में रहें। बाकी व्यापार मध्यम गति से आगे चलेगा। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि- गृहकलह के संकेत हैं लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि– पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ दिख रही है। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।
तुला राशि- धन का आगमन होगा। रिश्तों में वृद्धि होगी। रिश्तेदारों में या कुटुंबों में वृद्धि होगी। लेकिन जुबान पर काबू रखें और नियंत्रण रखें अपने निवेश पर। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।
वृश्चिक राशि- भाग्य साथ देगा। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं भी होंगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। एक बहुत अच्छी ऊर्जा का संचार होगा आपमें। लाल वस्तु पास रखें।
धनु राशि- मन चिंतित रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा संभव है। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने सोर्स से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान का साथ व व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि- सरकारी तंत्र से लाभ। राजनीतिक लाभ। व्यापारिक लाभ। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि– परिस्थितियां अनुकूल हो गई हैं। भाग्य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बाकी प्रेम-संतान व व्यापार बहुत अच्छा है। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।
The post appeared first on .
You may also like
PF Calculation: How You Can Build Over ₹5.5 Crore with a ₹50,000 Salary — The Power of Provident Fund Explained
सैफ अली खान अब कतर में सुरक्षित महसूस कर रहे हैं, वहां संपत्ति खरीदी
हिंदी अनिवार्य करने पर फैसला टला, नया जीआर इन दिनों में
iPhone 16e भारत में शानदार डिस्काउंट के साथ उपलब्ध, देखें लेटेस्ट ऑफर
पुणे के अर्चित डोंगरे ने यूपीएससी परीक्षा में देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त किया