भगत सिंह की 118वीं जयंती के अवसर पर 28 सितंबर को सिवान शहर में मशाल जुलूस निकाला गया। यह कार्यक्रम ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा), इंकलाबी नौजवान सभा और ऐक्टू के बैनर तले आयोजित किया गया।
जुलूस का नेतृत्व मजदूर यूनियन के राज्य सचिव अमित शाह ने किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि भगत सिंह ने जिस आजाद और समृद्ध भारत का सपना देखा था, वह आज अधूरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए सरकार संविधान को कमजोर करने और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने में लगी हुई है।
जुलूस में शामिल लोगों ने भगत सिंह और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को याद करते हुए देश में सामाजिक और आर्थिक न्याय की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में युवाओं और छात्रों की बड़ी संख्या ने भाग लिया और उन्होंने हाथों में मशालें लेकर भारत के स्वतंत्रता संग्राम और लोकतंत्र की रक्षा के संदेश को सामने रखा।
You may also like
भारतीय स्वाभिमान को शिखर तक पहुंचाने का संकेत है भारत माता का चित्र वाला सिक्का: बिरेन्द्र
क्या चाबी लगी कार चोरी होने पर मिलेगा इंश्योरेंस क्लेम? जानें नियम
नजर हटते ही उबलकर गैस पर गिर` जाता है दूध… तो नोट कर लें ये किचन हैक्स फिर नहीं गिरेगा बाहर
ये हैं वो 8 इन्वेस्टमेंट जिसमे नहीं` लेती सरकार कोई भी टैक्स। रिटर्न भी मिलता हैं 20 प्रतिशत तक। ITR भरने से पहले देख लिया तो बच जाएगा पैसा
बरेली में बेगुनाह मुसलमानों पर अत्याचार का आरोप, आला हजरत खानदान ने दी आंदोलन की चेतावनी