अगली ख़बर
Newszop

Health Tips: ये लोग भूलकर भी नहीं करें ओट्स का सेवन, बढ़ सकती हैं परेशानियां

Send Push

इंटरनेट डेस्क। ओट्स हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। इनका सेवन करने से सेहत से जुड़े कई लाभ मिलते हैं। हालांकि कुछ लोगों के लिए ओट्स का सेवन करना हानिकारक साबित हो सकता है। आज हम आपको उन्हीं लोगों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैँ।

image

ग्लूटेन से एलर्जी वाले लोग इसका सेवन नहीं करें। ग्लूटेन से एलर्जी होने पर ओट्स खाने से आपके पाचन तंत्र में सूजन और अन्य गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। ओट्स में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है।

image

अगर आपकी पाचन कि्रया कमजोर है तो ओट्स का सेवन करने से आपको गैस, कब्ज या पेट फूलने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। किडनी की बीमारी से जूझ रहे लोगों को भी ओट्स का सेवन नहीं करना चाहिए। ओट्स में फॉस्फोरस की मात्रा ज्यादा होने से ये किडनी के लिए हानिकारक हो सकते हैं। ब्लड शुगर के मरीजों को भी इनका सेवन करने से बचना चाहिए।

PC:redcliffelabs,kisantak,es.pinterest

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें