इंटरनेट डेस्क। पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट एक बार फिर से राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बन सकते हैं। हरियाणा प्रदेश में अध्यक्ष बदलने के बाद इस बात के संकेत मिलने लगे हैं। खबरों की मानें तो कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व अब राजस्थान और गोवा में प्रदेश अध्यक्ष में बदलाव कर सकती है।
शीर्ष नेतृत्व राजस्थान और गोवा के नए प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्तियों पर गहराई से विचार कर रही है खबरों के अनुसार, राजस्थान में प्रदेश अध्यक्ष के लिए छत्तीसगढ़ के कांग्रेस पार्टी प्रभारी महासचिव सचिन पायलट, मध्य प्रदेश के प्रभारी हरीश चौधरी और हिंडोली से विधायक अशोक चांदना का नाम शामिल हैं।
कांग्रेसी सूत्रों के अनुसार, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट इस रेस में अभी सबसे आगे हैं। ओबीसी समुदाय से आने वाले कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट पहले भी राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं गोवा में गिरीश चोडणकर को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिल सकती है। आगामी समय ही बताएगा कि राजस्थान में कांग्रेस का नया मुखिया कौन होगा।
PC:indiatvnews,prabhatkhabar,livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
Women's Cricket World Cup 2025: भारतीय टीम का जीत से आगाज, श्रीलंका को 59 रनों से दी मात
नवमी पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई के मंदिरों में किया दर्शन पूजन, देशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की
फ़िलिपींस: सेबू में जानलेवा भूकंप में 60 लोगों की मौत, 600 से अधिक आफ़्टरशॉक्स से दहशत
RBI देगा त्योहारी तोहफा? लोन EMI पर आज बड़ा ऐलान!
RBI MPC: नहीं हुआ रेपो रेट में कोई भी बदलाव, पहले की ही तरह रेपो रेट 5.50 प्रतिशत पर स्थिर, जानें डिटेल्स