अगली ख़बर
Newszop

CM Bhajanlal ने अब जयपुर के लिए किया ये बड़ा काम, आमजन को मिलेगी राहत

Send Push

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अब राजधानी जयपुर के लोगों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने अब मानसरोवर क्षेत्र में महारानी फार्म-मानसरोवर लिंक ब्रिज के नवीनीकरण कार्य का फीता खोलकर लोकार्पण किया।

image

इससे आमजन को बड़ी राहत मिलेगी। लगभग 6 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से पुलिया के नवीन निर्माण कार्य के अंतर्गत बॉक्स कल्वर्ट पद्धति से इसकी ऊंचाई 2 मीटर तक बढ़ाई गई है। इससे वर्षाकाल में पुलिया पर द्रव्यवती नदी के जल का बहाव नहीं होने से पुलिया पर यातायात सुचारू होगा तथा आमजन को बड़ी राहत मिलेगी।

image

आपको बता दें कि राजधानी जयपुर के दुर्गापुरा टोंक रोड़ क्षेत्र को मानसरोवर से जोड़ने वाली यह पुलिया महारानी फार्म एवं अग्रवाल फार्म के मध्य द्रव्यवती नदी पर स्थित है। पूर्व में इस पुलिया की ऊंचाई कम होने के कारण वर्षाकाल में नदी का पानी पुलिया के ऊपर से बहकर निकलता था, जिससे यातायात अवरूद्ध हो जाता था। आमजन को इससे होने वाली परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुलिया की ऊंचाई बढ़ाने के निर्देश दिए थे।

PC:dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें