इंटरनेट डेस्क। रूस-यूक्रेन जंग समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। ये बढ़ती ही जा रही है। अब ये जंग पड़ोसी देश पोलैंड तक पहुंच गई है। अब पौलेंड के आकाश में आए हमलावर ड्रोन को लड़ाकू विमानों की ओर से मार गिराने की जानकारी सामने आई है। ड्रोन के मलबे से कुछ मकानों को नुकसान हुआ है। पोलैंड ने इस संबंध में रूस पर आरोप लगाया।
पौलेंड ने इस ड्रोन को रूसी बताया है। हालांकि रूसी रक्षा मंत्रालय की ओर से इस संबंध में इनकार कर दिया गया है। खबरों के अनुसार, वॉरसा में रूस के राजदूत ने पोलैंड के आरोप आधारहीन करार दिया है। वहीं उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देश पोलैंड ने इस संबंध में बड़ा कदम उठाते हुए अमेरिका सहित सहयोगी देशों से वार्ता शुरू कर दी है।
नाटो समझौते के तहत किसी एक सदस्य देश पर हमले को सभी सदस्य देशों पर हमला माना जाता है। इसका जवाब नाटो के सभी सदस्यों द्वारा एकजुट होकर दिया जाता है। अब समय ही बताएगा कि नाटो इस संबंध में क्या कदम उठाता है।
PC:livehindustan
You may also like
गाजियाबाद में ट्रैफिक कॉन्स्टेबल पर हमला, आरोपी चालक गिरफ्तार
कल का मौसम 13 सितंबर: यूपी- बिहार के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, एमपी- राजस्थान वाले रहें सावधान; जानें अपने शहरों का हाल
Health Tips- क्या आप अक्सर मुंह के छालों से परेशान रहते है, जानिए इसके कारण
Health Tips- इन लोगो को भूलकर भी नही करना चाहिए बैंगन का सेवन, स्वास्थ्य के लिए होता हैं हानिकारक
Health Tips- घी में भुने हुए ड्राई फ्रूट्स होते है स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद, जानिए सेवन के फायदों के बारे में