इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बाद अब आर्थिक राजधानी मुंबई में बम की धमकी दी गई है। पुलिस की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गई है। खबरों के अनुसार, पुलिस ने बताया कि शहर में 34 'मानव बम' लगाए जाने की धमकी दी है। इस धमकी को देखते हुए मुंबई हाई अलर्ट पर है।
बताया जा रहा है कि लश्कर-ए-जिहादी नाम के संगठन के नाम से मुंबई में ये धमकी कॉल के माध्यम से दी गई है। खबरों के अनुसार, कॉल करने वाले ने 34 वाहनों में धमाके के लिए 34 मानव बम लगाने का दावा किया है, जिनके पास 400 किले आरडीएक्स मौजूद है।
मुंबई पुलिस ने जानकारी दी कि यह धमकी अनंत चतुर्दशी से पहले आई है, जिसके चलते सुरक्षा को और मुस्तैद कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि 34 कारों में सवार मानव बमों का इस्तेमाल 400 किलो आरडीएक्स में विस्फोट के लिए जाने का दावा इस धमकी में किया गया है। आपको बता दें के मुंबई में 1993 में सिलसिलेवार धमाके हो चुके हैं। इसमें 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।
PC:mathrubhumi
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
NZ vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम की घोषणा, एक साथ 6 स्टार खिलाड़ी हुए बाहर
झारखंड को दलाल और भ्रष्टाचारियों से बचाने का अवसर है उपचुनाव है: बाबूलाल
मारवाड़ी महिला समिति ने किया दीपावली मेले का आयोजन
भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने भारत को दी खुली चुनौती, कहा विराट, रोहित…..
रेवेन्यू डबल, मुनाफा तिगुना, एयर इंडिया की वापसी... टाटा ग्रुप ने चंद्रशेखरन के लिए बदली अपनी पॉलिसी!