इंटरनेट डेस्क। साल 2025 के लिए रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रलिया के तीन वैज्ञानिकों को सम्मिलित रूप से मिला है। नोबेल समिति ने आज इस पुरस्कार की घोषणा की। खबरों के अनुसार, साल 2025 के लिए रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज की ओर से सुसुमु कितागावा, रिचर्ड रॉबसन और उमर यागी को रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
नोबेल समिति की ओर से जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रलिया के वैज्ञानिकों को 'धातु-कार्बनिक ढांचे के विकास' (डेवलपमेंट ऑफ मेटल ऑर्गेनिक फ्रेमवर्क) के लिए केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार देने का निर्णय लिया गया। इससे पहले सोमवार को नोबेल पुरस्कारों का ऐलान हुआ था। इस साल तीन वैज्ञानिकों मैरी ई. ब्रुनको, फ्रेड रामस्डेल और शिमोन सकागुची को चिकित्सा क्षेत्र का नेबोल पुरस्कार दिया गया था।
वहीं मंगलवार को फिजिक्स का नोबेल तीन अमेरिकी वैज्ञानिकों जॉन क्लार्क, मिशेल एच डेवोरेट, जॉन एम मार्टिनिस को मिला था। जल्द ही साहित्य, अर्थशास्त्र और शांति के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की जाएगी। आगामी समय ही बताएगा कि शांति का नोबेल पुरस्कार किसे मिलेगा।
PC:moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
Face Care Tips- क्या आपके चेहरे पर हो रही हैं खुजली, तो ऐसे करें इसका इलाज
भारतीय स्टेट बैंक केवाईसी प्रक्रिया को सरल बनाने पर कर रहा काम : चेयरमैन सीएस शेट्टी
निवर्तमान फ्रांसीसी प्रधानमंत्री लेकोर्नु बोले, '31 दिसंबर से पहले बजट पारित करने को सब तैयार'
ज्यादा सुंदर दिखने की चाहत में चेहरा बिगाड़` बैठीं ये हसीनाएं किसी के सूजे होंठ किसी का बिगड़ा माथा
खेल: टेस्ट रैंकिंग में करियर के बेस्ट स्थान पर पहुंचे रवींद्र जडेजा और पूर्व साथी क्रिकेटरों से उलझे पृथ्वी साव