इंटरनेट डेस्क। राजस्थान सरकार ने 22 से 29 सितंबर एक सप्ताह लंबा ‘जीएसटी बचत उत्सव’ आयोजित करने की घोषणा की है। खबरों की माने तो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 21 सितंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपने कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों को संबोधित किया और इसकी घोषणा की।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस दौरान उन्होंने कहा कि हाल ही में लागू किए गए जीएसटी दरों में बदलाव से समाज के सभी वर्गों को लाभ मिलेगा, उन्होंने यह भी कहा कि यह सुधार आवश्यक वस्तुओं को सस्ती बनाएगा, उपभोग बढ़ाएगा और व्यापार तथा उपभोक्ताओं का लाभ देगा।
मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि जीएसटी 2.0 सुधार किसानों, उद्योगों और मध्यम वर्ग सहित सभी वर्गों के लिए फायदेमंद हैं, उन्होंने कहा कि इस सुधार से न केवल वस्तुओं की कीमतें कम होंगी, बल्कि यह उपभोक्ताओं की खरीद क्षमता बढ़ाएगा और व्यापार में उत्साह लाएगा।
pc- aaj tak
You may also like
रणबीर कपूर का पिता ऋषि कपूर के निधन पर भावुक प्रतिक्रिया
भारत की रूस से कच्चे तेल की खरीद जारी, ट्रंप की चेतावनियों का असर नहीं
सुहागरात पर बीवी ने पति को बताया` ऐसा सच सुनते ही छोड़ दिया पत्नी को और टूट गई शादी
जब तक आम नागरिक वोट देगा, तब तक तेजस्वी यादव का सूपड़ा साफ होता रहेगा : संजय जायसवाल
भारत का एविएशन सेक्टर नई उड़ान को तैयार, देश को मिलेंगे दो नए अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट