इंटरनेट डेस्क। टीवी इतिहास के सबसे चर्चित सीरीयल ‘महाभारत’ में कर्ण का यादगार किरदार निभाने वाले अभिनेता पंकज धीर का आज निधन हो गया है। इस दुखद समाचार की पुष्टि उनके सह-कलाकार और ‘महाभारत’ में अर्जुन की भूमिका निभाने वाले फिरोज खान ने इंस्टाग्राम पर की है।
कब हुई मौत?
पंकज धीर का निधन बुधवार 15 अक्टूबर को सुबह 11.30 बजे हुआ। एक्टर लंबे वक्त से कैंसर से जूझ रहे थे। इस खबर से पूरी इंडस्ट्री और उनके प्रशंसक शोक में डूब गए हैं। उनके बेटे निकितन धीर की ओर से अभी कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन उनके परिवार के लिए ये खबर बेहद दुखद है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के अनुसार पंकज को कैंसर था। हालांकि, कुछ महीने पहले यह फिर से उभर आया और उनकी तबियत बहुत खराब हो गई। इसके लिए उन्हें एक बड़ी सर्जरी से भी गुजरना पड़ा।
pc- india news
You may also like
चयनकर्ता कर रहे नजरअंदाज और रनों का ढेर लगा रहे रजत पाटीदार, एक और शतक ठोक दिया
मिजोरम: केले के अपशिष्ट बनेगा आजीविका का साधन, तैयार होंगे कागज समेत कई उत्पाद
सिवनीः महाराष्ट्र सीमा मेटेवानी चेक पोस्ट पर लगा लंबा जाम, अवैध वसूली का आरोप
अशोकनगर: एक बीघा भूमि पर माफियाओं का कब्जा, रिलायंस पेट्रोल पम्प और निर्माणाधीन शोरूम सीज
मुख्यमंत्री ने खटीमा में 215 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का किया लोकार्पण