Next Story
Newszop

LIVE: चीन की सबसे बड़ी मिलिट्री परेड शुरू, पुतिन, किम के साथ पहुंचे जिनपिंग, दुनिया को ताकत दिखाएगा ड्रैगन

Send Push
बीजिंग: चीन की राजधानी बीजिंग में बुधवार को भव्य सैन्य परेड का आयोजन किया गया है। इसमें रूसी राष्ट्रपति पुतिन समेत दुनिया के कई बड़े नेता हिस्सा ले रहे हैं। उत्तर कोरिया और पाकिस्तान के नेता भी परेड में शामिल हैं। बीजिंग के तियानमेन स्क्वायर में इस परेड में चीन ने अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया है। दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान जापान के खिलाफ चीनी जन प्रतिरोध की याद में यह आयोजन हो रहा है। इस साल की परेड चीन की अब तक की सबसे बड़ी परेड है।



- बीजिंग में परेड के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, 'क्या चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अमेरिकी समर्थन का जिक्र करेंगे। चीनी गौरव की खोज में कई अमेरिकी शहीद हुए। मुझे उम्मीद है कि उन्हें उनके साहस और बलिदान के लिए याद दिया जाएगा!'



-चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सैन्य परेड में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की तारीफ की। उन्होंने पीएलए से राष्ट्रीय कायाकल्प के लिए रणनीतिक समर्थन प्रदान करने और विश्व शांति एवं विकास में और अधिक योगदान देने की मांग की।



-चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पीएलए (चीनी आर्मी) से विश्वस्तरीय सेना के रूप में खुद को विकसित करने और राष्ट्रीय संप्रभुता, एकता और क्षेत्रीय अखंडता की दृढ़ता से रक्षा करने का आग्रह किया।



- परेड में रूस, उत्तर कोरियाई, ईरान, मलेशिया, म्यांमा, मंगोलिया, इंडोनेशिया, ज़िम्बाब्वे और मध्य एशिया के नेता शामिल हैं। भारत के पड़ोस से पाकिस्तान, नेपाल और मालदीव के नेता गए हैं।



- चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग चीन की अब तक की सबसे बड़ी सैन्य परेड की मेजबानी कर रहे है। यह आयोजन दूसरे विश्व युद्ध के अंत में जापान के चीन में आत्मसमर्पण की 80वीं वर्षगांठ के मौके पर हो रहा है।



- चीन के सैन्य ताकत को देखने के लिए के 26 विदेशी नेता मौजूद हैं। यह चीन की अब तक की सबसे बड़ी सैन्य परेड है, जिसमें उसके आधुनिक लड़ाकू विमान, मिसाइल और नवीनतम इलेक्ट्रॉनिक युद्ध हार्डवेयर शामिल हैं।



- चीन ने परेड में मिसाइलों, मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम और स्टील्थ ड्रोन दुनिया को दिखाए हैं। हाइपरसोनिक ग्लाइड वाहन, YJ-21 एंटी-शिप क्रूज मिसाइल और JL-3 पनडुब्बी से दागी जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइलें मौजूद हैं।



-चीन, रूस और उत्तर कोरिया के नेता परेड से पहले साथ-साथ चलते हुए दिखे हैं। तीनों नेताओं की साथ में तस्वीर को बीजिंग में बड़े-बड़े स्क्रीन पर दिखाया जा रहा है।



- द्वितीय विश्व युद्ध में जापानी आक्रमण के खिलाफ चीन के प्रतिरोध की स्मृति में आयोजित परेड में विदेशी नेताओं की उपस्थिति जापान और चीन के बीच कूटनीतिक विवाद का कारण बन गई है। जापानने विश्व नेताओं से इसमें भाग लेने से परहेज करने की अपील की थी।

Loving Newspoint? Download the app now