अपनी मदमस्त और शोख अदाओं से सबको दीवाना बनाने वालीं ईशा मालवीय अब 'पॉइजन बेबी' बन गई हैं। दरअसल, उन्होंने हाल ही 'थामा' के गाने 'पॉइजन बेबी' पर डांस किया, जिसकी चर्चा हो रही है। सुर्ख मरून रंग की साड़ी में ईशा ने हाथ में गिलास लिए जब जोरदार ठुमके लगाए, तो गर्दा ही उड़ा दिया। खुद फिल्म के मेकर्स भी ईशा मालवीय के डांस मूव्स की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। ईशा के वीडियो को एक दिन में ढाई लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
ईशा मालवीय ने 'पॉइजन बेबी' पर डांस का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। ईशा का यह वीडियो वायरल हो गया है और यूजर्स भी धांसू कमेंट कर रहे हैं। उनका कहना है कि ईशा ने रश्मिका मंदाना से भी ज्यादा अच्छा डांस किया है। कुछ का कहना है कि ईशा का डांस ओरिजनल से भी बेहतर है।
ईशा मालवीय का डांस रश्मिका मंदाना से बेहतर...मेडॉक फिल्म्स ने भी किया रिएक्ट
मालूम हो कि 'थामा' के गाने 'पॉइजन बेबी' में रश्मिका मंदाना और मलाइका अरोड़ा ने साथ डांस किया। गाना देखकर लोग दोनों के डांस की तुलना करने लगे थे कि उनमें कौन बेहतर है। और अब तो उनके मुताबिक ईशा मालवीय ने जबरदस्त डांस किया है। 'थामा' के प्रोडक्शन हाउस मेडॉक फिल्म्स ने भी ईशा के डांस वीडियो पर लिखा, 'ये मूव्स तो बस एकदम...' इसे साथ हार्ट इमोजी भी बनाया।
यहां देखिए 'पॉइजन बेबी' पर रश्मिका मंदाना-मलाइका का डांस:
फैंस हुए ईशा के डांस पर फिदा, अब 'लाफ्टर शेफ्स 3' में नजर आएंगी ईशा
एक यूजर ने लिखा, 'रश्मिका से बहुत अच्छा और बहुत बेहतर ईशा। आपको कास्ट करना चाहिए था।' एक ने लिखा, 'एकदम टॉप क्लास, ओरिजनल से भी बढ़िया।' एक का कमेंट है, 'लाल परी, गजब कर दिया यार।' ईशा मालवीय हाल ही रियलिटी टीवी शो 'पति पत्नी और पंगा' में नजर आई थीं। अब वह जल्द ही 'लाफ्टर शेफ्स 3' में नजर आएंगी। इसमें उनके एक्स-बॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार और समर्थ जुरैल भी होंगे।

You may also like

भारतीय एजेंसी ने जासूसी के लिए हमारे मछुआरे को दिए पैसे... पाकिस्तान का नया दावा, वीडियो दिखाकर लगाया आरोप

मध्य प्रदेश के बड़वानी में पलटी बस, 16 यात्री घायल

केन विलियमसन ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

मप्रः पचमढ़ी में कांग्रेस के जिलाध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर आज से

सीलिंग के नोटिस से कटरा नील में छाई 'खामोशी', दिल्ली के पुराने बाजारों में कई दुकानों के शटर हैं डाउन