अगली ख़बर
Newszop

संजू सैमसन की ट्रेड डील दिल्ली कैपिटल्स के साथ क्यों नहीं हो पाई? कैसे CSK बन गई फेवरेट, जानें अंदर की बात

Send Push
नई दिल्ली: विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन सुर्खियों में बने हुए हैं। इसकी वजह है उनकी ट्रेड डील, जोकि 5 बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होने जा रही है। रिपोर्ट्स हैं कि संजू जल्द ही चेन्नई सुपर किंग्स में ट्रेड हो जाएंगे। चेन्नई सैमसन के बदले राजस्थान रॉयल्स को रविंद्र जडेजा और सैम करन जैसे शानदार ऑलराउंडर्स देने वाली है। यह ट्रेड डील लगभग पक्की हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीनों खिलाड़ियों को इसके बारे में सूचित भी कर दिया गया है। हालांकि, इससे पहले राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भी संजू सैमसन के ट्रेड की बात चल रही थी। लेकिन, वो डील हो नहीं पाई। ऐसा क्यों हुआ, आइये जानते हैं।

संजू सैमसन की ट्रेड डील दिल्ली के साथ क्यों नहीं हुई?
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, राजस्थान रॉयल्स ने रविंद्र जडेजा को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स से एक स्वैप डील का ऑफर रखा था। इस डील के तहत, भारत के यह स्टार खिलाड़ी 16 साल बाद रॉयल्स में वापस आ सकते थे। वह आईपीएल के शुरुआती दो सालों में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे। हालांकि, शुरुआत में चेन्नई ने ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई, जिसके बाद राजस्थान ने अपना फोकस दिल्ली कैपिटल्स की ओर शिफ्ट कर लिया।


रिपोर्ट में आगे कहा गया कि दोनों फ्रेंचाइजियों के बीच संजू सैमसन और साउथ अफ्रीका के ट्रिस्टन स्टब्स को लेकर स्वैप डील पक्की हो गई थी। लेकिन, आरआर ने दिल्ली से एक और अनकैप्ड खिलाड़ी की मांग कर दी, जिसके चलते यह डील टूट गई। राजस्थान दिल्ली कैपिटल्स से स्टब्स के साथ-साथ समीर रिजवी को भी मांग रही थी। लेकिन, दिल्ली ने इसके लिए मना कर दिया। यह डील इतनी आगे बढ़ गई थी कि डीसी के सीनियर प्लेयर्स को भी इसके बारे में जानकारी थी, कुछ टीम के विदेशी प्लेयर्स को भी इस डील के बारे में पता था।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें