इंदौर: रणजी ट्रॉफी का एक्शन भारत के कोने-कोने में जारी है। इंदौर में मध्य प्रदेश की टीम की टक्कर पंजाब से हो रही है। यह मुकाबला इमराल्ड हाई स्कूल ग्राउंड पर खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन मध्य प्रदेश के कप्तान रजत पाटीदार के बल्ले से शतक निकला था। अब मैच के तीसरे दिन रजत ने दोहरा शतक ठोक दिया। 328 गेंदों पर 26 चौकों की मदद से रजत ने अपना दोहरा शतक पूरा किया। इस मैच में पंजाब की पहली पारी 232 रनों पर सिमट गई थी। एमपी की टीम 500 रनों के पार पहुंच चुकी है।
पाटीदार के करियर का पहला दोहरा शतक
रजत पाटीदार को इसी मैच से रणजी ट्रॉफी में मध्य प्रदेश की कप्तानी मिली है। उन्होंने कप्तान के डेब्यू में ही दोहरा शतक लगा दिया। यह उनके फर्स्ट क्लास करियर का पहला दोहरा शतक भी है। इससे पहले सबसे बड़ी पारी 196 रनों की थी। 32 साल के इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 2015 में फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। 10 साल के इंतजार के बाद उनके बल्ले से दोहरा शतक निकला।
भारत के लिए टेस्ट डेब्यू हो चुका
रजत पाटीदार भारतीय टीम के लिए टेस्ट भी खेल चुके हैं। पिछले साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान उन्हें डेब्यू का मौका मिला था। वह तीन मैचों में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे और सिर्फ 63 रन बना सके। उस सीरीज में सरफराज खान, ध्रुव जुरेल और देवदत्त पडिक्कल का भी डेब्यू हुआ था। इनके बल्ले से खूब रन निकले और इसी वजह से पाटीदार को टीम से बाहर होना पड़ा।
रजत पाटीदार का हालिया फॉर्म शानदार चल रहा है। दलीप ट्रॉफी की 5 पारियों में उन्होंने दो शतक के अलावा दो अर्धशतक ठोके थे। ईरानी कप में भी उनके बल्ले से अर्धशतक निकला था। अब रणजी सीजन के पहले मैच में ही दोहरा शतक लगा दिया।

You may also like
'उन्होंने हमें पीटा, अपमानित किया, खाने और शौचालय तक जाने से रोका'
Australia vs India T20 Record: ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, यहां देखिए T20 हेड टू हेड रिकॉर्ड
राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत दो माह तक होंगे विशेष कार्यक्रम : मनोहर लाल
मोहम्मद शमी ने नहीं है किसी का डर, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की लगाई क्लास
सांप के ज़हर का सबसे बड़ा दुश्मन है ये पौधा` 10 मिनट में कर देता है ज़हर का खात्मा