तिरुवनन्तपुरम : केरल पुलिस ने फरारी काट रहे रेप के एक आरोपी को 24 साल बाद चेन्नै से गिरफ्तार किया है। केरल का यह शख्स 2001 में एक नाबालिग दलित लड़की के साथ यौन शोषण के मामले में आरोपी था। आरोपी की पहचान 50 वर्षीय मुथुकुमार के रूप में हुई है, जो ईसाई धर्म अपनाने के बाद पास्टर सैम के नाम से चेन्नै में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया है।
ट्यूटर का काम करता था आरोपी
थिरुवनंतपुरम की पुलिस के अनुसार, मुथुकुमार को 2001 में एक 14 साल की स्कूली छात्रा के रेप के आरोप में पकड़ा गया था। उस समय आरोपी ट्यूटर का काम करता था। पुलिस का कहना है कि उसने दलित लड़की को अपने घर ले जाकर उसके साथ यौन शोषण किया था। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर तीन महीने की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। वह 2001 में जमानत पर छूटकर फरार हो गया था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह लंबे समय से पेंडिंग मामलों में से एक था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिछले एक साल से पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी थी। उन्होंने आगे कहा कि वह शायद छिपने क लिए धर्म बदल लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसने न तो मोबाइल कनेक्शन लिया था और न ही बैंक खाता खुलवाया था।
पुलिस जांच में मां और भाई का चला पता
रेप के मामले में शामिल होने के बाद, मुथुकुमार को अपना किराए का घर खाली करने के लिए कहा गया था। वह अपनी मां के साथ किराए के घर में रहता था। जमानत पर छूटने के बाद, वह नागरकोइल जाकर रहने लगा। इसके बाद वह तमिलनाडु के तेनकासी चला गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने तेनकासी में उसकी मां और भाई का पता लगाया। पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि जब उन्होंने परिवार के मोबाइल फोन कॉल डिटेल की जांच की तो उन्हें पता चला कि पुलिस के पहुंचने के बाद कुछ नंबरों से उनके पास कॉल आने बंद हो गए थे। पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि उनके अकाउंट में भी कुछ खातों से अचानक पैसे आने बंद हो गए।
पुलिस आगे की जांच कर रही है
पुलिस ने साइबर सेल की मदद से देखा कि एक ही मोबाइल डिवाइस दो अलग सिम के साथ काम कर रहा था। पुलिस को आगे जांच में पता चला कि मोबाइल फोन का इस्तेमाल चेन्नै में एक महिला कर रही थी, जो आरोपी की पत्नी निकली। पुलिस ने कहा कि कोर्ट को आरोपी की गिरफ्तारी के बारे में सूचित किया जाएगा।
You may also like

रंगदारी मांगने और बम विस्फोट करने वाले दो अपराधी गिरफ्तार

बेमौसम बारिश से फसल बर्बाद होने पर परेशान किसान ने फांसी लगा की खुदकुशी

राष्ट्र विरोधी लोगों में शामिल हैं डॉ एसटी हसन : डॉ. राजकमल गुप्ता

फिल्म HAQ का कमजोर शुरुआत, लेकिन सकारात्मक समीक्षाएं

मध्य प्रदेश पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में मिल रही सफलता




