रायपुर: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की विदाई शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी छत्तीसगढ़ से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की विदाई के लिए परिस्थितियां बन रही हैं। एक दो दिन में कई जिलों से मॉनसून की वापसी शुरू हो सकती है। हालांकि, मध्य और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में अभी भी बारिश की संभावना है। विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक कई जिलों में हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक वर्षा दुर्ग जिले के भिलाई में दर्ज की गई है। हल्की और मध्यम बारिश के साथ ही प्रदेश के कई जिलों में गुलाबी ठंड ने भी दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने बताया कि 10 अक्टूबर से ही कई जिलों में हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। हालांकि अभी भी कई जिलों में बारिश की संभावना है।
रायपुर का मौसम कैसा है
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी मौसम सुहाना हो गया है। राजधानी रायपुर में मौसम खुशनुमा बना हुआ है। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। शुक्रवार को कुछ हिस्सों में हुई हल्की बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है।
कब होगी मॉनसून की विदाई
मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में इस बार मॉनसून ने 10 दिन पहले एंट्री ली थी। आमतौर पर छत्तीसगढ़ में अक्टूबर के पहले सप्ताह में मॉनसून की वापसी शुरू हो जाती है। लेकिन इस बार मॉनसून 15 दिन की देरी से विदा हो रहा है। अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में भी मॉनसूनी गतिविधियां कुछ जिलों में एक्टिव है जिसके कारण से माना जा रहा है कि 15 अक्टूबर के बाद से मॉनसून की विदाई शुरू हो जाएगी और 20 अक्टूबर तक मॉनसून पूरी तरह से विदा हो जाएगा।
सरगुजा में हल्की ठंडक
छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। कई जिलों में सुबह शाम को हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। हवाओं में नमी के कारण ठंड का एहसास हो रहा है। विभाग के अनुसार, नवंबर के पहले सप्ताह से ठंड का असर दिखाई देने लगेगा।

You may also like
हत्याकांड का खुलासा, पत्नी सहित चार गिरफ्तार
विदेशी कंपनियां भारत छोड़ो के आह्वान के साथ मुरादाबाद पहुंचा स्वदेशी संकल्प यात्रा रैली रथ
बरेली में अनोखे लुटेरे गैंग का पर्दाफाश, पति-पत्नी मिलकर करते थे लूट
घर के मुख्य द्वार पर घोड़े की नाल` लगाने से जुड़े हैं ये चमत्कारी प्रभाव
प्लास्टिक की कुर्सियों के पीछे क्यों होते हैं` छेद, डिजाइन के लिए नहीं बल्कि ये है असली कारण