नई दिल्ली: भारत में लोगों को चाय का शौकीन माना जाता है लेकिन प्रति व्यक्ति चाय की खपत के मामले में दुनिया के कई देश हमसे आगे हैं। भारत में प्रति व्यक्ति चाय की सालाना खपत मात्र 0.32 किलोग्राम है। कम से कम 22 देशों में चाय की प्रति व्यक्ति खपत भारत से ज्यादा है। इस लिस्ट में पहला नाम तुर्की का है। यूरोप के इस देश में प्रति व्यक्ति चाय की सालाना खपत 3.16 किलो है। इस लिस्ट में दूसरा नाम आयरलैंड का है। इस देश में हर आदमी साल में 2.19 किलो चाय पी जाता है। पूरी दुनिया में चाय को लोकप्रिय बनाने वाले ब्रिटेन में प्रति व्यक्ति चाय की सालाना खपत 1.94 किलो है।इसके बाद पाकिस्तान का नंबर है। Statista के मुताबिक हमारे इस पड़ोसी देश में चाय की सालाना खपत 1.50 किलो है जो भारत से करीब पांच गुना है। ईरान में भी चाय की सालाना खपत 1.50 किलो है। रूस में यह खपत 1.38 किलो, मोरक्को में 1.22 किलो, न्यूजीलैंड 1.19 किलो, दक्षिण अमेरिका देश चिली में 1.19 किलो, मिस्र में 1.01 किलो, पोलैंड में 1 किलो, जापान में 0.97 किलो, सऊदी अरब में 0.90 किलो, साउथ अफ्रीका में 0.81 किलो और नीदरलैंड में 0.78 किलो है।
भारत से पीछेयूएई (0.78 किलो), ऑस्ट्रेलिया (0.75 किलो), जर्मनी (0.69 किलो), चीन (0.57 किलो), कनाडा (0.51 किलो), इंडोनेशिया (0.46 किलो) और सिंगापुर (0.37 किलो) भी चाय की प्रति व्यक्ति खपत के मामले में भारत से आगे हैं। स्वीडन (0.29 किलो), नॉर्वे (0.27 किलो), अमेरिका (0.23 किलो), अर्जेंटीना (0.21 किलो), फ्रांस (0.20 किलो), ब्राजील (0.18 किलो), साउथ कोरिया (0.17 किलो), स्पेन (0.15 किलो), इटली (0.14 किलो) और मेक्सिको (0.14 किलो) भारत से पीछे हैं।Tea consumption per capita (annual):
— World of Statistics (@stats_feed) May 1, 2025
🇹🇷 Turkey - 3.16 kg
🇮🇪 Ireland - 2.19 kg
🇬🇧 UK - 1.94 kg
🇵🇰 Pakistan - 1.50 kg
🇮🇷 Iran - 1.50 kg
🇷🇺 Russia - 1.38 kg
🇲🇦 Morocco - 1.22 kg
🇳🇿 New Zealand - 1.19 kg
🇨🇱 Chile - 1.19 kg
🇪🇬 Egypt - 1.01 kg
🇵🇱 Poland - 1.00 kg
🇯🇵 Japan - 0.97…
You may also like
वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरिजा व्यास का निधन, कवयित्री जिन्होंने राजस्थान से निकल कर देश की राजनीति में बनाई अहम जगह
IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने राजस्थान राॅयल्स के सामने जीत के लिए रखा 218 रनों का लक्ष्य
होम फर्स्ट फाइनेंस को चौथी तिमाही में बड़ा प्रॉफिट, 25.4% की वार्षिक बढ़ोतरी
पहलगाम आतंकी हमले के बाद महंगा हुआ केसर, 5 लाख रुपये किलो तक पहुंचा भाव!..
काले तिल के उपाय: धन, स्वास्थ्य और सुख के लिए प्रभावी तरीके