Next Story
Newszop

चंडीगढ़ में कोरोना से पहली मौत, सीएम नायब सैनी बोले- नए वैरिएंट से घबराने की जरूरत नहीं

Send Push
चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बुधवार को कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक पंजाब के लुधियाना से इलाज के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर-32 मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुआ था। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने कोरोना से व्यक्ति की मौत होने की पुष्टि की है। राज्य में कोरोना की तीसरी लहर के दौरान यह पहली मौत है।अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, पंजाब से इलाज के लिए आए मरीज को सेक्टर-32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। तीन दिन से उसे सांस लेने में तकलीफ थी। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के रहने वाले राजकुमार (40) के रूप में हुई है। वह कुछ समय पहले ही लुधियाना आया था। यहां आकर उसे बुखार हुआ था। उसके बाद राजकुमार की तबीयत बिगड़ती चली गई। सीएम ने कहा- पैनिक होने की नहीं है जरूरतउधर, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रदेश वासियों से कहा कि कोरोना के नए वैरिएंट से घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन एहतियात जरूर बरतें। बुधवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि हरियाणा में कोरोना के जो केस आए हैं, वे ठीक होकर घर भी गए हैं। मौसम में आ रहा बदलाव भी इसका बड़ा कारण हो सकता है। हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग द्वारा पहले ही गाइडलाइंस जारी की जा चुकी है। इसलिए किसी को भी इस बारे में पैनिक होने की जरूरत नहीं है। अस्पतालों में पहले भी तैयारियां थी और आज भीसैनी ने कहा कि हरियाणा के अस्पतालों में पहले भी तैयारियां थी और आज भी हैं। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य महानिदेशक लगातार जिलों में अधिकारियों के तालमेल बनाए हुए हैं। इसके बावजूद प्रदेश वासियों को कोरोना से घबराने के बजाय एहतियात बरतने की जरूरत है। यह सभी के हित में है। इस बारे में कुछ लोग अफवाहें फैला रहे हैं। केंद्र सरकार जो भी निर्देश जारी करेगी हरियाणा उसका पालन करेगा। हरियाणा ही नहीं देश में कोरोना अभी पूरी तरह से नियंत्रण में है।
Loving Newspoint? Download the app now