आज का मौसम 28 अप्रैल 2025 : बीता हफ्ता काफी गर्म रहा। अब आने वाला हफ्ता तेज आंधियों के नाम रहेगा। इस हफ्ते में आंधी के लिए तीन दिन येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मंगलवार से तापमान में कमी आएगी। मई की शुरुआत अपेक्षाकृत कूल रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक था। बीते शनिवार की तुलना में न्यूनतम तापमान में 6.5 डिग्री की वृद्धि हुई है। इस अंतर की वजह से शनिवार शाम से ही बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है। बादलों की वजह से धरती की सतही गर्मी ऊपर की तरफ फैल नहीं पाती और तापमान बहुत अधिक ठंडा नहीं होता। हवा में नमी का स्तर 17 से 42 प्रतिशत रहेगा। इस पूरे अप्रैल में अब तक महज 0.7 एमएम बारिश हुई है जबकि सामान्य तौर पर इस महीने 16.3 एमएम बारिश होती है। 29 अप्रैल को आंधी के बाद हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। यह बारिश इस कमी को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं होगी। आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को दोपहर तक धूप रहेगी। इसके बाद आंशिक बादल छाए रहेंगे। शाम के समय हवाएं तेज हो सकती हैं। इनकी गति 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी। अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 26 डिग्री रह सकता है। 29 अप्रैल को आंशिक बादल छाए रहेंगे। आंधी का येलो अलर्ट है। आंधी के दौरान हवाओं की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। इसके बाद हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 38 से 40 और न्यूनतम 24 से 26 डिग्री तक रहेगा। इस दिन से तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी30 अप्रैल और एक मई को आंशिक बादल रहेंगे। हवाएं 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। अधिकतम तापमान 36 से 40 और न्यूनतम 25 से 27 अप्रैल तक रह सकती है। 2 और 3 मई को बादल छाए रहेंगे। तेज आंधी चलेगी। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। हवाओं की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहेगी। आंधी के बाद हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। अधिकतम तापमान 36 से 40 और न्यूनतम 23 से 27 डिग्री तक रह सकता है। आज आपके यहां कितना तापमान राजस्थान में और बढ़ेगी गर्मीराजस्थान में आगामी दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।प्रवक्ता ने बताया कि जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की संभावना है। उन्होंने बताया कि जोधपुर संभाग में आज से ही लू चल सकती है तथा 28-29 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान में लू चलने और रातें गर्म रहने की संभावना है। इसके अलावा, 29-30 अप्रैल को पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर भीषण गर्मी झेलनी पड़ सकती है। उत्तराखंड के मौसम का हालउत्तराखंड में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल किया हुआ है। नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज मैदानी इलाकों का मौसम प्रभावित रहेगा। हालांकि सुबह के समय तेज धूप खिलने से गर्मी परेशान कर सकती है। देहरादून में रविवार की देर शाम आए अंधड़ के बाद तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई तो वहीं मौसम विभाग ने आज भी मैदानी इलाकों में झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। तीन दिनों तक देहरादून का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ था लेकिन रविवार को तेज आंधी, तूफान और बूंदाबांदी के साथ तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। यूपी के इन जिलों में बारिश के आसारउत्तर प्रदेश में मौसम बदल गया है। कई जिलों में बारिश के आसार बन रहे हैं। प्रदेश में बारिश और झोंकेदार हवा चलने का सिलसिला जारी हो गया है। बारिश के साथ ही इस महीने की समाप्ति और अगले महीने का आगाज होगा। यह सिलसिला 3 मई तक जारी रह सकता है। वहीं मौसम बदलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज होने लगी है। लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, गोरखपुर, लखीमपुर खीरी और इटावा समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान 40℃ से नीचे लुढ़क गया है। मुजफ्फरनगर में सबसे कम 18.8℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। वहीं सोमवार को यूपी में बारिश हो सकती है। कई जिलों में तेज हवा चलने की भी संभावना जताई गई है।
You may also like
Uttarakhand Weather Update: Dry Conditions Today, Heavy Rain Forecast From April 29; Alert Issued
Rajasthan: डोटसरा का बड़ा बयान, पहलगाम अटैक पर कहा सरकार कोई कदम उठाएं हम सब सरकार के साथ
शादी के 10 दिन बाद लक्ष्मी ने किया ऐसा काम कि योगेंद्र का पूरा परिवार रह गया दंग, अब पति बहा रहा आंसू! ⤙
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत में बैन किए गए शोएब अख्तर, बासित अली के यूट्यूब चैनल
दक्षिण कोरिया : हाई स्कूल के छात्र ने चाकू से किया हमला; प्रिंसिपल समेत कई लोग घायल