Next Story
Newszop

आज का वृषभ राशिफल, 17 सितंबर 2025 : कमाई में वृद्धि के साथ ही आज सुख साधनों पर खर्च होगा

Send Push
Taurus Horoscope Today 17 September,2025 :

आज वृषभ राशि का करियर राशिफल :
वृषभ राशि के जातको के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आपका कामकाज आज सुचारू रूप से चलता रहेगा। आपके सहकर्मी और दोस्त भी आपकी मदद के लिए आज तैयार रहेंगे। बिजनेस मे किसी डील के लिए प्रयास कर रहे है तो आज आपको सफलता मिल सकती है। आपकी कमाई में वृद्धि के साथ ही आज कुछ सुख साधनों पर खर्च का भी संयोग बना हुआ है। किसी पुण्य कार्य में भी धन खर्च करेंगे। जो जातक वाहन खरीदने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज कामयाबी मिल सकती है। आपको आज सरकारी काम मे भी भाग्य सफल बनाएगा।



आज वृषभ राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल :
वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन घर परिवार के मामले में अनुकूल और सुखद रहेगा। आपको आज वैवाहिक जीवन में प्रेमी के साथ कहीं घूमने जाने का मौका मिलेगा। किसी रिश्तेदार की ओर से आपको आज कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपके बच्चे आज अपने काम में बेहतर करेंगे और आप जो भी काम देगे उन्हें पूरा करेगे जिससे आपको खुशी मिलेगी। आपके सितारे कहते हैं कि आपको आज छोटे भाई बहनों की मदद करनी पड़ सकती है। लव लाइफ में संबंध और प्रगाढ़ होंगे।



आज वृषभ राशि की सेहत : वृषभ राशि के जातको के लिए आज का दिन सेहत के मामले में सामान्य रहेगा। लेकिन जिन जातकों को शुगर की समस्या है वह अपने सेहत के मामले में संयम और परहेज का ध्यान रखे।



आज वृषभ राशि के उपाय : वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते है कि आपको आज दिन को शुभ और अनुकूल बनाए रखने के लिए गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए।
Loving Newspoint? Download the app now