गोरखपुर: इंस्टाग्राम का क्रेज लोगों में बढ़ता जा रहा है। हालांकि, इंटाग्राम के जरिए अपराध भी बढ़ रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सामने आया है। गोरखपुर जिले के खोराबार की रहने वालीं दो किशोरियों का एक महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। उसके बाद दोनों को नौकरी के बहाने बिहार बुला लिया। जब दोनों चचेरी बहनें बिहार पहुंचीं तो उनको डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया गया। दोनों को सेक्स रैकेट में ढकेल दिया गया।
पूर्णिया में बेची गई दोनों युवतियों को मोतिहारी के एक मकान में बंधक बनाकर रखा गया। दोनों युवतियों पर देह व्यापार के लिए दबाव बनाया गया। इनकार करने पर मारपीट के साथ खाना बंद कर दिया। वहीं, गोरखपुर पुलिस सक्रिय हुई और दोनों बहनों को अपराधियों के चंगुल से छुड़ा लिया। पुलिस ने इस मामले में एक दंपती को गिरफ्तार किया है, जबकि फरार दो और लोगों की तलाश पुलिस कर रही है।
पुलिस द्वारा पकड़े गए दंपती की पहचान पूर्वी चंपारण के मोतिहारी जिले के तुरकोलिया थाना क्षेत्र के बेलवा राय खास के रहने वाले महेश और उनकी पत्नी गीता के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, खोराबार में रहने वाली किशोरी 16 साल की है, जबकि झंगहा निवासी उसकी चचेरी बहन 15 साल की है। दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए गीता से हुई थी। फिर दोनों में बातचीत होने लगी। बातचीत के दौरान आरोपी महिला गीता ने दोनों को 15 हजार रुपये ज्यादा की नौकरी का लालच देकर बिहार बुला लिया। हाईफाई जिंदगी जीने के चक्कर में दोनों बहनें बिना परिजनों को बताए 23 मई को घर से चली गईं।
आरोपी महिला ने दो लोगों को रेलवे स्टेशन भेज दिया, जिनमें एक महिला और एक पुरुष था। रेलवे स्टेशन पर दोनों की मुलाकात किशोरियों से हुई। जहां से दोनों किशोरियों को वह दोनों पूर्णिया लेकर चले गए। वहीं, परिजनों ने पुलिस में अपहरण का केस दर्ज कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस जांच के दौरान महेश और गीता के बारे में जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस मोतिहारी पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से दोनों किशोरियों को एक घर से मुक्त कराया।
पुलिस ने दंपती महेश और गीता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में दंपती ने दो अन्य साथियों के नाम बताए हैं। दोनों ने कबूल किया है कि इनका गिरोह लड़कियों को फंसा कर उन्हें देह व्यापार में धकेल देता है।

You may also like
कल का मौसम, 5 जून 2025: यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, बिहार में ऑरेंज अलर्ट, दिल्ली-NCR में लौटेगी गर्मी... पढ़ें वेदर अपडेट
10वीं में फेल होने का डर या बचपन की भूल? कम नंबर आने पर छात्र ने खुद रची अपनी मौत की कहां, जानिए क्या है पूरा मामला ?
आ रहा है रेडमी पैड 2, जानिए क्यों है ये हर स्टूडेंट और प्रोफेशनल के लिए जरूरी
22 साल बाद मिला न्याय! एफसीआई से गरीबों का गेहूं हड़पने वाले घोटालेबाजों को कोर्ट ने सुनाई सजा, करोड़ों का था गबन
आईपीएल 2025 : आरसीबी को पहला खिताब जीतने पर केविन पीटरसन ने दी बधाई