Next Story
Newszop

आज का कन्या राशिफल, 25 अगस्त 2025 : आज व्यस्तता अधिक रहने वाली है, खर्चों पर रखें नियंत्रण

Send Push
Virgo Horoscope Today, 25 August 2025 : कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर में भागदौड़ भरा रहेगा, लेकिन धन का आगमन होगा। पारिवारिक जीवन में शांति और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें, एलर्जी की आशंका है। शिवलिंग पर बेल पत्र अर्पित करना शुभ रहेगा।



आज कन्या राशि का करियर राशिफल : कन्या राशि के जातकों को कारोबार में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपको नया सौदा हासिल करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। धन का आगमन होगा, लेकिन आपका खर्च भी उतना ही अधिक रहने के आसार हैं। इस कारण आपके पास पैसा रुकता हुआ नहीं दिखाई देगा। इस अवधि में कहीं भी सोच-समझकर ही धन लगाएं। असंतुलन की स्थिति बन सकती है। नौकरीपेशा जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। आपको नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं।



आज कन्या राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल : कन्या राशि वालों के परिवार में आज का दिन शांति से बीतेगा। परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कार्यों में व्यस्त रहेंगे और माहौल में सकारात्मकता भी बनी रहेगी। आपको जीवनसाथी का सहयोग भी मिलेगा। परिवार में आपसी समझ और सामंजस्य के साथ सभी काम पूरे होंगे। किसी रिश्तेदार की ओर से आपको अच्छी खबर भी मिल सकती है। इस वजह से आपका मन खुश रहेगा।



आज कन्या राशि की सेहत :
कन्या राशि के जातकों को आज एलर्जी की शिकायत हो सकती है। धूल मिट्टी से दूर रहें। साफ सफाई का खास ख्याल रखें और बाहर जाते समय मास्क का इस्तेमाल करें।



आज कन्या राशि के उपाय : कन्या राशि के जातक आज शिवलिंग पर कम से कम 21 बेल पत्र अर्पित करें।

Loving Newspoint? Download the app now