Next Story
Newszop

Delhi Weather: दिल्ली में फिर बदला मौसम, IMD ने जारी किया बारिश का रेड अलर्ट

Send Push
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिनों से हो रही रिमझिम बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दी है। राजधानी में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली में गरज-चमक के साथ अगले कुछ घंटों में भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। रडार के अनुसार, दिल्ली के पश्चिमी भागों और हरियाणा के सीमावर्ती जिलों में मॉनसून बन रहा है। जिससे इन जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान ट्रैफिक की समस्या उत्पन्न होने की संभावना है।



मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों में साउथ दिल्ली, साउथ-वेस्ट दिल्ली, वेस्ट दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली में भारी बारिश हो सकती है। जबकि राज्य के अन्य इलाकों में भी मध्यम बारिश होने का अलर्ट है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।



तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट

आईएमडी के अनुसार, पिछले 24 घंटे में दिल्ली-एनसीआर के मौसम में कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ है। जबकि राज्य में अधिकतम तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान सामान्य रूप से आकाश में बादल छाएं रहे। जबकि कुछ इलाकों में मध्यम बारिश हुई है।







28 तक बारिश के आसार

वहीं 27 अगस्त को राज्य को भी आकाश बादलों से ढका रहेगा। गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है। जबकि मौसम की यह स्थित 28 अगस्त को भी बनी रहेगी। गुरुवार को भी राज्य में गरज के साथ हल्की बौछारें हो सकती हैं। अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जो कि सामान्य तापमान से 1 से 2 डिग्री सेल्सियम कम रहेगा।



पंजाब में भारी बारिश के आसार

उत्तर-पश्चिम पंजाब और जम्मू क्षेत्र में अगले 24 घंटों के दौरान अत्यंत भारी वर्षा की संभावना है और उसके बाद अगले 5 दिनों के दौरान भारी वर्षा के साथ इसमें कमी आने की संभावना है।



बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव में ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश में 28 अगस्त तक भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। दक्षिण ओडिशा और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में 26 अगस्त को अत्यंत भारी वर्षा की संभावना है।



Loving Newspoint? Download the app now