सुप्रभात...
कैसे हैं आप?
सुबह की चाय के साथ NBT ऑनलाइन में पढ़िए बड़ी खबरों की ब्रीफिंग। लेकिन सबसे पहले एक नजर आज के बड़े इवेंट्स पर।
अब नजर डालते हैं 5 बड़ी खबरों पर... 1. दिल्ली में धूल भरी आंधी में फंस गया विमानदिल्ली-एनसीआर में रविवार शाम धूल भरी आंधी और खराब मौसम के कारण इंडिगो की रायपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट को लैंडिंग रद्द करनी पड़ी। फ्लाइट 6E 6313 दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने ही वाली थी कि तेज हवाओं और धूल भरी आंधी ने दिल्ली-एनसीआर को अपनी चपेट में ले लिया। इससे पायलट को लैंडिंग रद्द करनी पड़ी और विमान को हवा में चक्कर काटना पड़ा। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। खबर विस्तार से
2. महाराष्ट्र में कोरोना रिटर्न, एक दिन में 65 नए मामलेमहाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों में तेजी से वृद्धि देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को राज्य में कोरोना के 65 नए मामले सामने आए। इनमें से 22 मामले मुंबई से, 25 पुणे से, नौ ठाणे से, छह पिंपरी-चिंचवड से, दो कोल्हापुर से और एक नागपुर से सामने आए हैं। खबर विस्तार से
3. सऊदी अरब में बिना अनुमति हज करने पहुंचे 269678 मुसलमानसऊदी अरब ने वार्षिक हज यात्रा के लिए बिना अनुमति वाले 2,69,000 से अधिक लोगों को मक्का में प्रवेश करने से रोक दिया है। सरकार हज में भीड़भाड़ के लिए अनधिकृत यात्रियों को दोषी ठहराती है, क्योंकि पिछले साल की भीषण गर्मी में मरने वालों में बड़ी संख्या ऐसे ही लोगों की थी। खबर विस्तार से
4. एमपी में अज्ञात जानवर के काटने से पांचवी मौत! मचा हड़कंपमध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के ग्रामीण इलाके अज्ञात जानवर ने 17 लोगों को काटा था। जानवर के काटने के बाद रविवार को हुई पांचवी मौत से जिला प्रशासन चिंता में पड़ गया है। एंटी रैबीज इंजेक्शन के डोज दिए जाने के बाद भी रैबीज से मरने की बात सामने आई है। मृतक की पहचान चैन सिंह उमराव (50 साल) के रूप में हुई है। इन मौतों के बाद अब जिला कलेक्टर ने एंटी रैबीज इंजेक्शन की जांच के निर्देश दिए हैं। खबर विस्तार से
5. पाकिस्तान को प्रोपेगेंडा युद्ध में जीत दे दी... CDS के इंटरव्यू पर भड़के एक्सपर्टभारत के दिग्गज जियो-स्ट्रैटजिस्ट ब्रह्मा चेलानी ने भारत के CDS जनरल अनिल चौहान के इंटरव्यू को भारत का 'बहुत खराब डिप्लोमेसी' बताया है। ब्रह्मा चेलानी ने रविवार को भारत सरकार की संघर्ष के बाद संदेश देने की रणनीति की आलोचना की है। उन्होंने सिंगापुर में आयोजित सांगरी-ला डायलॉग फोरम में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की तरफ से भारतीय विमानों के नुकसान की बात स्वीकार करने को 'खराब सार्वजनिक कूटनीति' बताया है। खबर विस्तार से
अब पढ़िए चर्चा में रहीं ये 5 बड़ी खबरें 1. UP के मदरसे में महिला टीचर से रेप, पुलिस ने किया अरेस्ट 2. रघुराम राजन ने ट्रंप की मंशा बता चीन के बारे में खोला ये राज 3. रिश्वतखोरी के खिलाफ CBI का बड़ा ऐक्शन, रंगे हाथ दबोचा 4. 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर खरगे ने पीएम मोदी पर कसा तंज 5. चीन के लिए बांग्लादेश की 'मैंगो डिप्लोमेसी' की मिठास
अब पढ़िए कल की 5 बड़ी खबरें 1. भारत को मिला सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाले देश का साथ 2. आग से न खेले अमेरिका, जल जाएगा हाथ... चीन ने क्यों दी चेतावनी 3. चीन के हाथ लगा अरबों डॉलर का महाखजाना, टूटेगा वर्षों का विश्व रेकॉर्ड 4. किस भंवर में फंस गया जापान, पुरानी जुगाड़ें हो रही हैं फेल 5. तुर्की के नए तानाशाह बने एर्दोगन, दर्जनों विपक्षी नेताओं को जेल में डाला
गुड मॉर्निंग इंडिया की हमारी यह पहल आपको कैसी लग रही है? लगातार अपडेट्स कर इसे और बेहतर बनाने के लिए हमें आपके सुझाव चाहिए। इसलिए आपनी महत्वपूर्ण राय देने के लिए आप हमसे (selfiewithnbt@gmail.com) पर संपर्क कर सकते हैं। आपका दिन शुभ हो...
कैसे हैं आप?
सुबह की चाय के साथ NBT ऑनलाइन में पढ़िए बड़ी खबरों की ब्रीफिंग। लेकिन सबसे पहले एक नजर आज के बड़े इवेंट्स पर।
- रूस ने यूक्रेन के साथ अगली वार्ता आज इस्तांबुल में करने का प्रस्ताव दिया।

अब नजर डालते हैं 5 बड़ी खबरों पर... 1. दिल्ली में धूल भरी आंधी में फंस गया विमानदिल्ली-एनसीआर में रविवार शाम धूल भरी आंधी और खराब मौसम के कारण इंडिगो की रायपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट को लैंडिंग रद्द करनी पड़ी। फ्लाइट 6E 6313 दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने ही वाली थी कि तेज हवाओं और धूल भरी आंधी ने दिल्ली-एनसीआर को अपनी चपेट में ले लिया। इससे पायलट को लैंडिंग रद्द करनी पड़ी और विमान को हवा में चक्कर काटना पड़ा। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। खबर विस्तार से
2. महाराष्ट्र में कोरोना रिटर्न, एक दिन में 65 नए मामलेमहाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों में तेजी से वृद्धि देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को राज्य में कोरोना के 65 नए मामले सामने आए। इनमें से 22 मामले मुंबई से, 25 पुणे से, नौ ठाणे से, छह पिंपरी-चिंचवड से, दो कोल्हापुर से और एक नागपुर से सामने आए हैं। खबर विस्तार से

3. सऊदी अरब में बिना अनुमति हज करने पहुंचे 269678 मुसलमानसऊदी अरब ने वार्षिक हज यात्रा के लिए बिना अनुमति वाले 2,69,000 से अधिक लोगों को मक्का में प्रवेश करने से रोक दिया है। सरकार हज में भीड़भाड़ के लिए अनधिकृत यात्रियों को दोषी ठहराती है, क्योंकि पिछले साल की भीषण गर्मी में मरने वालों में बड़ी संख्या ऐसे ही लोगों की थी। खबर विस्तार से
4. एमपी में अज्ञात जानवर के काटने से पांचवी मौत! मचा हड़कंपमध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के ग्रामीण इलाके अज्ञात जानवर ने 17 लोगों को काटा था। जानवर के काटने के बाद रविवार को हुई पांचवी मौत से जिला प्रशासन चिंता में पड़ गया है। एंटी रैबीज इंजेक्शन के डोज दिए जाने के बाद भी रैबीज से मरने की बात सामने आई है। मृतक की पहचान चैन सिंह उमराव (50 साल) के रूप में हुई है। इन मौतों के बाद अब जिला कलेक्टर ने एंटी रैबीज इंजेक्शन की जांच के निर्देश दिए हैं। खबर विस्तार से

5. पाकिस्तान को प्रोपेगेंडा युद्ध में जीत दे दी... CDS के इंटरव्यू पर भड़के एक्सपर्टभारत के दिग्गज जियो-स्ट्रैटजिस्ट ब्रह्मा चेलानी ने भारत के CDS जनरल अनिल चौहान के इंटरव्यू को भारत का 'बहुत खराब डिप्लोमेसी' बताया है। ब्रह्मा चेलानी ने रविवार को भारत सरकार की संघर्ष के बाद संदेश देने की रणनीति की आलोचना की है। उन्होंने सिंगापुर में आयोजित सांगरी-ला डायलॉग फोरम में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की तरफ से भारतीय विमानों के नुकसान की बात स्वीकार करने को 'खराब सार्वजनिक कूटनीति' बताया है। खबर विस्तार से

अब पढ़िए चर्चा में रहीं ये 5 बड़ी खबरें 1. UP के मदरसे में महिला टीचर से रेप, पुलिस ने किया अरेस्ट 2. रघुराम राजन ने ट्रंप की मंशा बता चीन के बारे में खोला ये राज 3. रिश्वतखोरी के खिलाफ CBI का बड़ा ऐक्शन, रंगे हाथ दबोचा 4. 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर खरगे ने पीएम मोदी पर कसा तंज 5. चीन के लिए बांग्लादेश की 'मैंगो डिप्लोमेसी' की मिठास
अब पढ़िए कल की 5 बड़ी खबरें 1. भारत को मिला सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाले देश का साथ 2. आग से न खेले अमेरिका, जल जाएगा हाथ... चीन ने क्यों दी चेतावनी 3. चीन के हाथ लगा अरबों डॉलर का महाखजाना, टूटेगा वर्षों का विश्व रेकॉर्ड 4. किस भंवर में फंस गया जापान, पुरानी जुगाड़ें हो रही हैं फेल 5. तुर्की के नए तानाशाह बने एर्दोगन, दर्जनों विपक्षी नेताओं को जेल में डाला
You may also like
Forever: A Love Story Exploring Racial Dynamics and Youth Struggles
ग़ज़ा: इसराइल पर मदद का इंतज़ार कर रहे लोगों पर गोली चलाने का आरोप, 27 लोगों की मौत, संयुक्त राष्ट्र ने कड़ी आलोचना की
4 जून 2025 का मौसम : हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ चलेगी तेज हवाएं, होगी झमाझम बरसात
डीयू के कुलपति ने ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की, कहा 'देशभक्त नागरिकों और भविष्य के नेताओं को तैयार करना विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी'
राहुल के अचानक कैंपस दौरे पर डीयू वीसी ने कहा, प्रक्रिया को दरकिनार करना गलत