अगली ख़बर
Newszop

रवि किशन को धमकी देने वाला निकला फर्जी बिहारी, आरा को बदनाम करने पर पवन सिंह ने जताई नाराजगी

Send Push
पटना: गोरखपुर के बीजेपी सांसद और भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार रवि किशन को धमकी देने वाला फर्जी बिहारी निकला। पुलिस ने अजय कुमार यादव नाम के शख्स को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया। बिहार चुनाव में प्रचार के दौरान पावर स्टार पवन सिंह का इस मामले पर रिएक्शन आया है। उन्होंने भाजपा सांसद रवि किशन को मिली धमकी पर भी कड़ा बयान दिया। पवन सिंह ने रवि किशन के समर्थन में कहा कि जो लोग इस तरह की हरकतें कर रहे हैं, उनका कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैंने भी उस रिकॉर्डिंग का थोड़ा हिस्सा सुना है। जो लड़का बोल रहा था, उसने अपने गांव का नाम बताया और फिर कहा कि वो आरा में है। इन लोगों के पास बस यही सब करने के लिए बचा है। ये सब बकवास है।'


बीजेपी सांसद को धमकी देने वाला निकाला फर्जी बिहारीदरअसल, गोरखपुर के लोकसभा सांसद और भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रवि किशन को फोन पर जान से मारने की धमकी 31 अक्टूबर को दी गई थी। पुलिस ने आरोपी को पंजाब से दबोच लिया। धमकी देने वाले की पहचान अजय कुमार यादव के रूप में हुई, जो खुद को बिहार के भोजपुर (आरा) जिले का निवासी बताया था। जांच-पड़ताल में खुलासा हुआ कि वो वास्तव में पंजाब के लुधियाना जिले के फतेहगढ़ बग्गा कला का रहने वाला है। रामगढ़ताल थाने की पुलिस ने आरोपी को पुकड़ा। आरोपों के मुताबिक अजय यादव ने कहा था, 'तुम्हें गोली मार दूंगा. चार दिन बाद बिहार आओगे तो पक्का जान से मार डालूंगा।' आरोपी ने सांसद रविकिशन के बिहार चुनाव प्रचार पर नाराजगी जताई थी। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की थी।



रवि किशन ने सोशल मीडिया पर दी थी धमकी की जानकारीकुछ दिन पहले गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर धमकी दी है। रवि किशन ने बताया कि उस व्यक्ति ने न केवल उन्हें बल्कि उनकी माता के बारे में भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया और प्रभु श्रीराम के लिए भी अपमानजनक शब्द बोले। उन्होंने इस घटना को अपनी व्यक्तिगत गरिमा के साथ-साथ देश की संस्कृति और आस्था पर हमला बताया। रवि किशन ने अपने पोस्ट में कहा कि वे इन धमकियों से न तो डरेंगे और न झुकेंगे। वे जनसेवा, राष्ट्रवाद और धर्म के मार्ग पर अडिग रहेंगे।
इनपुट- आईएएनएस
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें