अगली ख़बर
Newszop

लड़कियों को सलाम... भारतीय महिला टीम के सेमीफाइनल जीतने पर बॉलीवुड ने ठोका सीना, जेमिमा के शतक पर बजीं सीटियां

Send Push
करीना कपूर, ऋषभ शेट्टी, वरुण धवन, सुनील शेट्टी, मनोज बाजपेयी और अर्जुन रामपाल समेत कई कलाकारों ने भारत की जीत पर खुशी जताई है। इंडिया चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर महिला विश्व कप के फाइनल में पहुंच गई। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल मैच गुरुवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया।

करीना कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मैच की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'और जैसा मैंने कहा, लड़कियां सब कुछ कर सकती हैं। हिम्मत और दृढ़ संकल्प के साथ... शाबाश टीम इंडिया... फाइनल में, मेरी लड़कियों।' शतकवीर जेमिमा रोड्रिग्स की एक तस्वीर शेयर करते हुए करीना ने लिखा, 'धन्यवाद, शानदार जेमिमा @jemimahrodrigues।'

image

वरुण धवन खुशी से उछलेवरुण धवन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जेमिमा की एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, 'मेरी हीरो।' ऋषभ शेट्टी ने एक्स पर ट्वीट किया, 'भारत के लिए क्या ही पल है ये! हमारी महिला टीम @BCCIWomen ने ऑस्ट्रेलिया पर रोमांचक जीत के साथ ICC #WomensWorldCup2025 के फ़ाइनल में प्रवेश किया! मैदान पर दृढ़ संकल्प, एकता और प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन। @JemiRodrigues, आपका धन्यवाद, वह शतक वाकई कमाल का था!'




सुनील शेट्टी ने दी बधाईसुनील शेट्टी ने एक्स पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, '339... ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ!!! यह लक्ष्य हासिल करने के लिए एक बड़ा स्कोर था। लेकिन विश्वास उससे भी बड़ा था। जेमिमा का नाबाद शतक और भारत का निडरता से पीछा करना - असली जादू! टीम इंडिया जोश और विश्वास के साथ फाइनल में पहुंच गई है।'



अर्जुन रामपाल ने की तारीफअर्जुन रामपाल ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कीं और एक लंबा नोट लिखा, 'हर दिन आप इस तरह का मुकाबला नहीं देखते हैं। महिला क्रिकेट के लिए यह कितना शानदार पल है। क्या भावना है। हमारी लड़कियों को सलाम। आप पहले से ही चैंपियन हैं। धन्यवाद #जेमीमाहरोड्रिग्स। फाइनल के लिए प्रार्थनाएं शुरू हो चुकी हैं, आप लड़कियों ने एक अरब से अधिक दिल जीते हैं। #जेमीमाहरोड्रिग्स #आईसीसीवुमेन्सवर्ल्डकप2025।'
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें