नागपुर: विदर्भ ने ईरानी कप फाइनल में रेस्ट ऑफ इंडिया को जीत के लिए 360 रन देने के बाद बारिश के कारण शनिवार को चौथे दिन को खेल जल्दी रोके जाने तक 30 रन पर दो विकेट चटकाकर रेस्ट ऑफ इंडिया की मुश्किलें बढ़ा दी है। रणजी ट्रॉफी चैंपियन टीम ने चौथे दिन अपनी दूसरी पारी दो विकेट पर 96 रन से आगे से शुरू की और 94.1 ओवर में 232 रन पर ऑलआउट हो गई। पहली पारी में मिली 128 रनों की बढ़त ने मेजबान टीम को रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ अच्छी बढ़त दिला दी ।
तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने दिन की शुरुआत में लगातार तीन ओवर में तीन विकेट चटकाकर कमाल की शुरुआत की। उन्होंने दिन की दूसरी गेंद पर बीते दिन के नाबाद बल्लेबाज दानिश मालेवार (16) को आउट किया। कंबोज ने अगले ही ओवर में यश राठौर (पांच) को चलता किया और फिर ध्रुव शौरी (27) को पगबाधा कर विदर्भ का स्कोर पांच विकेट पर 105 रन कर दिया।
कप्तान अक्षय वाडकर (36 रन, 125 गेंद) ने संयम दिखाते हुए पारी को संभालने की कोशिश की। उन्होंने हर्ष दुबे (29) के साथ 39 रन और दर्शन नालकंडे (35) के साथ 35 रनों की उपयोगी साझेदारी के साथ विदर्भ की पारी को बिखरने से बचा लिया। रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए गुरनूर बराड़ , सारांश जैन और मानव सुथार ने दो - दो विकेट लेकर कंबोज (34 रन पर चार विकेट)) का अच्छा साथ दिया।
रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम ने 331 रनों का कठिन लक्ष्य पीछा का आक्रामक अंदाज में शुरू की। अभिमन्यु ईश्वरन ने लगातार दो चौके लगाए जबकि आर्यन जुयाल ने भी बाउंड्री लगाई और दुबे के पहले ओवर में ही 13 रन बने। सलामी बल्लेबाजों की यह आक्रामकता हालांकि ज्यादा देर नहीं चली। आदित्य ठाकरे ने चौथे ओवर की अंतिम गेंद पर जुयाल (छह) को बोल्ड कर दिया। दुबे ने सातवें ओवर की पहली ही गेंद पर ईश्वरन (17) को पगबाधा कर दिया।
रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम 24 रन पर दो विकेट गंवा कर मुश्किल में थी लेकिन बारिश के कारण खेल को समय से पहले रोकना पड़ा। स्टंप्स के समय ईशान किशन (पांच) के साथ कप्तान रजत पाटीदार (दो) क्रीज पर मौजूद थे। रेस्ट ऑफ इंडिया को जीत के लिए अब भी 331 रन की जरूरत है जबकि उसके आठ विकेट शेष है। ऐसे में रेस्ट ऑफ इंडिया को विदर्भ को उनकी तीसरी ईरानी कप ट्रॉफी जीतने से रोकने के लिए कुछ खास करना होगा।

You may also like
अन्तर्राजीज्य गैंग के छह शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक करोड़ से अधिक कैश और असलहा बरामद
सुगम पुस्तकालय के निरीक्षण में दिव्यांग बच्चों की उपस्थिति कम होने पर सीडीओ खफा
पीवीएल 2025: अहमदाबाद डिफेंडर्स की शानदार वापसी, पांच सेट के रोमांचक मुकाबले में दिल्ली तूफानों पर जीत
AAP का गोवा में कांग्रेस के साथ गठबंधन से इनकार, केजरीवाल ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
नेतन्याहू बोले- अगले कुछ दिनों में सभी बंधकों की वापसी की उम्मीद, इजराइल एक बड़ी उपलब्धि के कगार पर