बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करना शुरू कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और चिराग की पार्टी समेत कई दलों ने अपने उम्मीदवारों के नामों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। जेडीयू इस मामले में अभी पीछे है, लेकिन पार्टी आज अपनी पहली सूची जारी करने जा रही है। जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने बुधवार को इस बात का ऐलान किया।
JDU बुधवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगीसंजय झा ने पटना में एक न्यूज ऐजेंसी से बात करते हुए कहा, "जेडीयू की पहली सूची आज जारी होगी। दूसरे चरण को लेकर भी मुख्यमंत्री के साथ चर्चा हो रही है, आज सारी चीज़ें तय हो जाएंगी। नीतीश कुमार का चुनाव प्रचार कल (16 अक्टूबर) से शुरू होगा।“
उन्होंने आगे कहा, “नीतीश कुमार पार्टी के सर्वमान्य नेता हैं, हम नीतीश कुमार के चेहरे पर चुनाव लड़ रहे हैं। 14 नवंबर को नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे।"
#WATCH | पटना, बिहार: JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा, "JDU की पहली सूची आज जारी होगी। दूसरे चरण को लेकर भी मुख्यमंत्री के साथ चर्चा हो रही है, आज सारी चीज़े तय हो जाएंगी। नीतीश कुमार का चुनाव प्रचार कल से शुरू होगा... नीतीश कुमार पार्टी के सर्वमान्य नेता हैं,… pic.twitter.com/yQE1alhcM7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 15, 2025
जेडीयू नेता ने आगे कहा कि, "इस पार्टी में जो भी निर्णय होता है वो नीतीश कुमार से चर्चा के बाद ही होता है। वे सबसे चर्चा करके ही निर्णय लेते हैं लेकिन किसी भी चीज पर अंतिम मुहर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगाते हैं।"
बिहार चुनाव: सीट बंटवारे पर NDA में घमासान! नाराज JDU सांसद का CM नीतीश को पत्र, इस्तीफा देने की मांगी अनुमति सीएम नीतीश नाराज?बता दें कि टिकट बंटवारे को लेकर एनडीए में कलह की खबरें सामने आई थी। कहा जा रहा है कि उम्मीदवारों के नामों की घोषणा में देरी भी इसी कारण हो रही थी। दिल्ली में रविवार को हुई सीट-बंटवारे की बातचीत में अपेक्षाकृत कम सीटें मिलने से नीतीश कुमार के नाराज होने की चर्चा पूरे दिन चलती रही। पार्टी और गठबंधन के नेताओं को मीडिया और विपक्ष के बीच यह संदेश देने में मशक्कत करनी पड़ी कि ‘‘सब कुछ ठीक है।’’
कुछ खबरों में यह भी दावा किया गया कि दिल्ली में बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने झा को फटकार लगाई थी।
बिहार चुनाव: 'NDA में कुछ भी ठीक नहीं है', उपेंद्र कुशवाहा के इस बयान से खलबली, सीट बंटवारे को लेकर घमासान एनडीए में असंतोष?केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी सीट बंटवारे में छह सीटें मिलने से असंतुष्ट थे। उन्होंने भी सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि ‘‘सीटों की संख्या पर असहमति गठबंधन तोड़ने का कारण नहीं बन सकती।’’
पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) को 29 सीटें दी गई हैं, जबकि उपेंद्र कुशवाहा की दो साल पुरानी राष्ट्रीय लोक मोर्चा को मांझी की ‘हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) जितनी यानी छह सीटें मिली हैं। मांझी ने अपने चार वर्तमान विधायकों सहित सभी छह उम्मीदवारों की सूची पहले ही जारी कर दी है।
खबरें हैं कि कुछ सीटें जो पहले जेडीयू के खाते में थीं, वे पासवान की पार्टी को दे दी गई हैं, जिससे मुख्यमंत्री असंतुष्ट बताए जा रहे हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि एलजेपी (राम विलास) इस बार कौन-कौन सी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
पीटीआई के इनपुट के साथ
You may also like
आंध्र प्रदेश में खुदाई में मिली रहस्यमयी तिजोरी का सच
इंदौर में 24 किन्नरों ने एक साथ पिया जहरीला पदार्थ, एमवाय अस्पताल में भर्ती
आईएमएफ का वृद्धि अनुमान बढ़ाना भारत की आर्थिक मजबूती का प्रमाणः पीयूष गोयल
मप्रः भोपाल एम्स से चोरी खून के मामले में बड़ा खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
हाथी का 'हाईवे जाम'! सड़क पर अचानक आया जंगली हाथी, डर से गाड़ी छोड़ भागे लोग