लाइव हिंदी खबर :- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को चेतावनी दी कि अगर अमेरिका ने टॉमहॉक मिसाइलों से रूस पर हमला किया, तो उसका कड़ा जवाब दिया जाएगा। पुतिन का यह बयान तब आया जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस की दो बड़ी तेल कंपनियों रोसनेफ्ट और लूकोइल पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया। पुतिन ने इसे दुश्मनी भरा कदम बताया और कहा कि इससे दोनों देशों के रिश्ते और खराब हो सकते हैं।

हालांकि पुतिन ने यह भी कहा कि रूस हमेशा बातचीत के पक्ष में रहा है। उन्होंने कहा कि टकराव या विवाद के बजाय बातचीत हमेशा बेहतर होती है। हमने हमेशा संवाद का समर्थन किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कदम 22 अक्टूबर को ट्रम्प और पुतिन के बीच प्रस्तावित बैठक रद्द होने के बाद उठाया गया। अमेरिका का कहना है कि प्रतिबंधों का उद्देश्य रूस की तेल कंपनियों के जरिए मिल रही युद्ध फंडिंग पर रोक लगाना है।
You may also like

एक तेजस फाइटर जेट..दो यूएवी..त्रिशूल से पहले MUM-T वाला धमाका!...अरब सागर में अब फटक नहीं सकेगा दुश्मन

अंबाला कैंट का एयरपोर्ट बनकर तैयार, प्रधानमंत्री मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन : अनिल विज

भारत की छवि धूमिल कर रहे हैं आवारा कुत्तों के हमले, सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों को फटकार लगाई

भारत ने चौथी दक्षिण एशियाई वरिष्ठ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 20 स्वर्ण पदक जीतकर किया शानदार प्रदर्शन

'तुमने मर्दों की देखी सरकार, औरतों पर भरोसा किया; अब हमें भी देख लो...' चुनावी अखाड़े में ट्रांसजेंडरों की आवाजें बुलंद




