बढ़ते विज्ञानं और टेक्नोलॉजी के चलते आजकल मार्केट में कई तरह के उपकरण मौजूद हैं, जिससे झट से पता चल जाता है कि महिला गर्भवती है या नहीं | लेकिन पहले के समय में लोग किस तरह से महिला के प्रेग्नेंट होने का पता लगाते थे?
क्या आप जानते है?आज से 3500 साल पहले भी प्रेग्नेंसी टेस्ट किए जाते थे | उस समय लोगों के पास इसका भी पता लगाने का तरीका मौजूद था कि महिला के गर्भ में पल रहा बच्चा बेटी है या बेटा | शोध के मुताबिक मिस्र में कई सौ साल पहले भी प्रेग्नेंसी टेस्ट किए जाते थे |
जानकारी के मुताबिक 1500 से 1300 ईसा पू. के बीच महिलाओं को प्रेग्नेंसी टेस्ट के लिए अपना यूरिन (पेशाब) गेहूं और जौ के एक बैग में डालना होता था | फिर उस बैग को कुछ दिनों तक देखा जाता था और अगर गेहूं और जौ का बीज उगने लगता तो इसका मतलब होता कि महिला गर्भवती हैं और यदि ऐसा कुछ भी नहीं उगता तो इसका मतलब महिला गर्भवती नहीं है |
रिपोर्ट्स की माने तो लड़की और लड़के के जन्म की पहचान के लिए भी तरीके लिखे गए हैं | अगर उस समय अगर बैग में सिर्फ जौ उगता था तो यह समझा जाता कि लड़के का जन्म होने वाला है, और अगर गेहूं उगता तो समझा जाता कि लड़की का जन्म होगा | हालांकि ये तरीका कितना सही था या नहीं अभी इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है |
You may also like
Sarkari Naukri Alert 2025: 10वीं पास को मिलेगी 63000 तक बेसिक सैलरी, बिहार में निकली ड्राइवर, ऑफिस अटेंडेंट भर्ती
Rashifal 5 oct 2025: इन राशियों के जातकों के लिए शुभ होगा दिन, सेहत और खर्चों पर देना होगा ध्यान, जाने राशिफल
IND vs AUS: रोहित ने छोड़ी कप्तानी, श्रेयस उपकप्तान, बुमराह-हार्दिक बाहर, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 ODI के घोषित हुई भारतीय टीम
निधिवन का डरावना सच 99 साल की` महिला बोली- 'श्री कृष्ण…' सुन खड़े हो जाएंगे रोंगटे
Health Tips: मर्दाना कमजोरी को दूर कर देती हैं ये पत्तियां, नियमित सेवन करने से मिलते हैं ये लाभ