पति बोला कि पत्नी गुटखा खाती थी। उसे पसंद नहीं था। हालांकि पुलिस हत्या की वजह शक मान रही है। पति ने पूछताछ के दौरान यह भी बताया कि पत्नी घरों में काम करने जाती थी। मोबाइल पर बात किया करती थी। इस बात पर झगड़ा होता था।
हेमंत पत्नी का शव कमरे में बंद करके फरार हो गया था। दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या की थी। महिला की यह दूसरी शादी थी। पहले पति से तलाक हो गया था। हेमंत की भी यह दूसरी शादी थी। पहली पत्नी की मौत हो गई थी। आरोपित खुद शराब पीने का आदी है। पत्नी इसका विरेाध करती थी। पति काम धंधा भी नहीं करता। घर का खर्चा महिला ही उठाया करती थी।
झगड़ा होने पर पति ने गुस्से में दुपट्टे से पत्नी का गला घोंट दिया था। उसकी मौत हो गई। पति घबरा गया। शव को कमरे में बंद करके फरार हो गया था। पति ने खुद ही घरवालों को फोन करके हत्या की जानकारी दी थी। पति हत्या की वजह गुटखा खाना बता रहा था। यह बात पुलिस के गले नहीं उतर रही है। हत्यारोपी से कई सवाल पूछे गए। उसकी बातचीत से यह बात सामने आई कि वह पत्नी पर शक भी करता था।
समझौता करके घर वापस लाया था
महिला ने आए दिन की चिकचिक से परेशान होकर पति का घर छोड़ दिया था। वह मायके में रहने लगी थी। पति 10 दिन पहले ही पंचायत में हाथ-पैर जोड़कर पत्नी को वापस घर लेकर आया था। इसके बाद भी दोनों के बीच झगड़े बंद नहीं हुए।
You may also like

Eknath Shinde: ठाकरे की एकता से एकनाथ शिंदे को डबल फायदा, मुंबई और ठाणे में बीजेपी बैकफुट पर, समझें समीकरण

सबसे स्वच्छ शहर इंदौर ने देश की शान पर पोती कालिख, महिला ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों से हुई छेड़छाड़, BCCI ने कही ये बात

34 साल पहले आई वो हिंदी फिल्म, जिसे देख सिनेमाघरों में कांप गए थे लोग! अब OTT पर वेब सीरीज बन देगी दस्तक

रोहित शर्मा का शतकों का अर्धशतक, विराट कोहली भी ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ जीत के बने हीरो

Bihar Election News : 'सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली', मराठी मानुष ने बोला लालू प्रसाद यादव पर गजब का हमला




