Saral Kisan UP Circle Rate : आने वाली एक जून से नए सर्किल रेट लागू करने में कई अड़चने आ रही है। इन आपत्तियों के निस्तारण में टाइम लगने की वजह से नई दरें लागू होने में समय लग रहा है। बताया जा रहा है कि आने वाले हफ्ते तक आपत्तियों का निवारण करके नई दरें लागू करी जाएगी।
जनपद में सर्किल रेट की प्रस्तावित दरों पर गुरुवार को समिति ने आपत्तियों को लेकर सुनवाई की थी। खेकड़ा के साकरौद और आसपास के गांवों की खेती योग्य भूमि की दरों में 100 प्रतिशत बढ़ोतरी की मांग उठाई जा रही है जबकि यहां 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
बड़ौत में बाजार में भूमि की दरों में केवल 10 प्रतिशत बढ़ोतरी करने की मांग रखी गई है जबकि यहां 30 प्रतिशत तक का उछाल आया है। इसके साथ ही बागपत में प्रस्तावित दर सूची से विकासशील गांवों को हटाने का सुझाव दिया गया।
सहायक महानिरीक्षक निबंधन शची कुमारी ने बताया कि प्रतिदिन 70 से 80 बैनामे किए जा रहे हैं और आपत्तियों के निस्तारण की वजह से काफी समय लग रहा है। तीनों उपनिबंधक कार्यालयों में कार्य का भार काफी बढ़ गया है।
लोग नई दरें लागू होने से पहले बैनामे करवाना चाहते हैं। बड़ौत और खेकड़ा में सबसे अधिक काम है। पिछले एक हफ्ते से यहां प्रतिदिन 70 से 80 बैनामे हो रहे हैं जबकि सामान्य दिनों में यह संख्या लगभग 30 होती है। कार्य की अधिकता के कारण नई दरें लागू करने का समय नहीं मिल पा रहा है। नई दरें अगले सप्ताह तक लागू कर दी जाएंगी।
भीड़ को देखते हुए समय बढ़ाया गया है। लोग वर्तमान दरों पर बैनामे कराने के लिए रजिस्ट्री कार्यालयों में आ रहे हैं। सबसे अधिक भीड़ बड़ौत तहसील में देखी जा रही है। इस स्थिति को देखते हुए शासन ने बैनामे कराने का समय बढ़ा दिया है।
सहायक महानिरीक्षक निबंधन ने बताया कि सभी उप निबंधक कार्यालयों में सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक बैनामे हो रहे हैं। नई दरें लागू होने तक यह समय रहेगा जबकि पहले यह समय शाम 5 बजे तक था।
You may also like
बिहार विधानसभा आम आदमी पार्टी गठबंधन से अलग होकर चुनाव लड़ने का किया फैसला
आज का वृश्चिक राशिफल, 3 जून 2025 : राजनीतिक क्षेत्र में पाएंगे लाभ, मान-सम्मान में होगी वृद्धि
Stocks to Buy: आज CDSL और YES Bank समेत ये शेयर कराएंगे फायदा, तेजी के सिग्नल
मुंबई: थाईलैंड से यात्री भर लाया आया 48 जहरीले सांप, मुंबई एयरपोर्ट पर चेकिंग में हुआ खुलासा, अधिकारी भी रह गए दंग
आज का तुला राशिफल, 3 जून 2025 : करियर में मिलेगी उन्नति, कार्यस्थल पर बढ़ेगा सम्मान