अक्सर यह कहा जाता है कि अपनी बीबी को ग़ुस्सा दिलाना अच्छा नहीं होता है। बीबी को अगर एक बार ग़ुस्सा आ आ जाए तो वह जल्दी ठंडा नहीं होता है और इसका ख़ामियाज़ा व्यक्ति को भुगतना पड़ता है। कई बार पत्नी को ग़ुस्सा दिलाना इतना महँगा पड़ जाता है कि आप सपने में भी इसके बारे में नहीं सोच सकते हैं। कई बार ग़ुस्सा दिलाने पर बीबी पति को छोड़ देती है तो कई बार वह कुछ ग़लत क़दम भी उठा लेती है।
पति-पत्नी का रिश्ता बहुत ही प्यारा होता है। पति-पत्नी के बीच काफ़ी प्यार होता है, लेकिन कई बार दोनो के बीच नोक-झोकि भी होती है। नोक-झोक के बीच भी पति-पत्नी का प्यार कम नहीं होता है। इससे दोनो का प्यार बढ़ता ही है। कहा जाता है कि पति-पत्नी के बीच हल्की-फुल्की नोक-झोक होती रहनी चाहिए, इससे दोनो के रिश्ते में तजग़ी बनी रहती है। लेकिन कई बार जब ये नोक-झोक ज़्यादा बढ़ जाती है तो दोनो को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार यह नोक-झोक दोनो के अलगाव की भी वजह बन जाता है।
झगड़े की वजह से होता है दोनो का नुक़सान:नोक-झोक तभी तक अच्छा होता है, जब तक इससे किसी का नुक़सान नहीं होता है। लेकिन जब यह नोक-झोक एक-दूसरे के नुक़सान की वजह बन जाए तो यह अच्छा नहीं होता है। कई बार ऐसा देखा गया है कि पति-पति का झगड़ा बढ़ जाने के बाद बहुत ज़्यादा नुक़सान झेलना पड़ता है। हाल ही में ऐसी ही एक घटना देखने को मिली है, जिसमें पति-पत्नी के झगड़े की वजह से पति को काफ़ी नुक़सान झेलना पड़ा। पति ने पत्नी को डाँट दिया, और इसके बाद पत्नी ने जो क़दम उठाया उसे देखकर पति की हालत ही ख़राब हो गयी।
महिला ने चबा लिए 4 लाख रुपए:
जानकारी के अनुसार कोलंबिया के एक दम्पति के बीच छोटी सी बहस हो जाती है, जो धीरे-धीरे एक झगड़े में बदल जाती है। इससे पत्नी को बहुत ज़्यादा ग़ुस्सा आ जाता है। उसके बाद पत्नी ने घर में रखे 7000 डॉलर लगभग 4 लाख रुपए को चबा लिया। कहा जाता है कि ग़ुस्सा ख़ुद का ही दुश्मन होता है, जिसे इस महिला ने साबित कर दिया। नोट चबाने की वजह से महिला की तबियत काफ़ी बिगड़ गयी। इसके बाद तुरंत ही महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने सर्जरी करके महिला के पेट से पैसे निकाले। इसके बाद डॉक्टर ने दम्पति को झगड़ा ना करने के लिए कहा।
करवाना पड़ा अस्पताल में भर्ती:
जानकारी के अनुसार पत्नी अपने पति के साथ कहीं घूमने जाना चाहती थी। टूर के लिए वह कई महीने से पैसे एकत्र कर रही थी। बाद में किसी वजह से टूर की प्लानिंग को लेकर दम्पति में बस हो गयी। इसके बाद महिला को इतना ग़ुस्सा आया कि टूर के लिए एकत्र किए पैसे को वह खा गयी। बाद में सेहत बिगड़ने पर उसे अस्पताल एम भर्ती करवाया गया। अस्पताल में महिला की तुरंत सर्जरी की गयी और पेट से सारे पैसे निकाले गए। इसके बाद महिला की जान बच पायी।
You may also like
साउथ अफ्रीका की जीत से टीम इंडिया को हुआ नुकसान, World Cup 2025 Points Table में हो गई उलटफेर
श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Donald Trump ने सभी के सामन इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को कहा- आप बहुत खूबसूरत हैं, फिर…
भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी ने KBC में बच्चे की हरकत पर जताई चिंता, क्या है मामला?
बॉक्स ऑफिस पर ऋषभ शेट्टी का जलवा बरकरार, 'छावा' को टक्कर देने की ओर 'कांतारा चैप्टर 1'