Next Story
Newszop

परीक्षा देने आए थे लड़का-लड़की, एक दूसरे को देख बना लिया शादी का मन, बिना एगजान दिए लिए 7 फेरे ⤙

Send Push

प्यार कभी भी, कहीं भी और किसी से भी हो सकता है। अब बिहार के कटिहार की इस अनोखी प्रेम कहानी को ही देख लीजिए। यहां लड़की अपनी मैट्रिक की परीक्षा देने सेंटर पहुंची थी, तभी उसकी नजर अपने प्रेमी पर पड़ गई। बस फिर क्या था दोनों हाथोंहाथ शादी करने की जिद पर अड़ गए। इस दौरान दोनों के परिवारों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा भी हुआ, पुलिस भी आई, लेकिन अंत में हैप्पी एन्डिंग भी हुई।

दरअसल आकाश गुंजरा गांव का रहने वाला नीतीश और मनिहारी थानाक्षेत्र के गोवागाछी गांव का रहने वाली गौरी एक दूसरे को पिछले चार साल से प्यार करते थे। इनकी प्रेम कहानी एक अंजान कॉल से स्टार्ट हुई थी। फिर दोनों अजनबी शुरुआत में थोड़ी थोड़ी बातचीत करने लगे। ये आपस में एक दूसरे को बधाई मैसेज भेजा करते थे। फिर इनके बीच दोस्ती हो गई। बाद में ये दोस्ती कब प्यार में बदल गई दोनों को भी पता नहीं चला। ये एक दूसरे पर जान छिड़कने लगे।

image

हाल ही में नीतीश और गौरी दोनों ही अपने परिजनों के साथ मैट्रिक की एग्जाम देने सेंटर आए हुए थे। यहां जब दोनों ने एक दूसरे को देखा तो शादी की जिद पर अड़ गए। दोनों के परिवार वालों ने शादी का विरोध किया। लेकिन लड़का लड़की नहीं माने। अंत में पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस ने भी समझने की कोशिश की लेकिन प्रेमी जोड़ा नहीं माना।

image

अब चुकी दोनों बालिग थे इसलिए पुलिस कपल को अपने साथ थाने ले गई। यहां उन्होंने पास के एक मंदिर में दोनों की शादी करवा दी। शादी कर नीतीश गौरी बहुत खुश हुए और उन्होंने पुलिस के पैर पड़ उनका आशीर्वाद लिया। हालांकि इस खुशी के साथ उन्हें इस बात का गम भी है कि शादी के चक्कर में उनकी मैट्रिक की परीक्षा छूट गई। उनका कहना है कि दोनों अगले साल फिर से यह परीक्षा देंगे।

image

शादी के बाद दोनों के परिवार वालों ने उन्हें अपनाने से इनकार कर दिया। ऐसे में ये जोड़ा एक झटके में सड़क पर आ गया। हालांकि नीतीश का कहना है कि वह अपने घरवालों को मनाने की कोशिश करता रहेगा। उसे उम्मीद है कि घरवाले उसे और खुशी दोनों को ही अपना लेंगे।

image

वैसे इस लव स्टोरी पर आपकी क्या राय है? क्या कपल का इस तरह शादी करना सही फैसला था? यदि आप इस तरह की सिचूऐशन में होते तो क्या करते? अपने जवाब हमे कमेन्ट सेक्शन में जरूर दें। हमे आपकी प्रतिक्रियाओं का इंतजार रहेगा।

Loving Newspoint? Download the app now