जंगली जानवर जंगल में ही अच्छे लगते हैं। इसलिए उनकी निजी जिंदगी में हमे दखल देने से बचना चाहिए। हालंक इंसानी फितरत कुछ ऐसी होती है कि उसे दूसरों की पर्सनल लाइफ में दखल देना पसंद होता है। पहले तो इंसानों ने जंगलों को काटकर वहां अपनी बस्ती बसा ली। फिर इससे भी दिल नहीं भरा हो जंगली जानवरों के पास जाकर उनकी लाइफ में दखल देने लगे। लेकिन कभी कभी ऐसा करना महंगा पड़ सकता है। एक जंगली जानवर आखिर होता तो जंगली ही है। वह कब क्या कर दे कुछ कहा नहीं जा सकता है।
अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इसे वीडियो को ही देख लीजिए। इस वीडियो में एक महिला के स्कर्ट के अंदर पॉसम (Possum Animal) नामक जंगली चूहा (Wild Rat) घुस जाता है। महिलाएं वैसे ही चूहों से बहुत डरती है। यदि कोई चूहा उनके आसपास आ जाए तो उनकी चीख निकल पड़ती है। और यही चूहा यदि उनके शरीर पर आ जाए तो उनकी जैसे जान ही निकल जाती है। ऐसे में जरा सोचिए यदि कोई जंगली चूहा आपका कपड़ों के अंदर घुस जाए तो क्या होगा।

चूहे के दांत बड़े खतरनाक होते हैं। ये किसी भी चीज को कतर देते हैं। फिर कुछ चूहों से बीमारी फैलने का खतरा भी होता है। इसलिए इनकी बाइट से जितना हो सके बचकर रहना चाहिए। हालांकि हम कितना भी बच लें लेकिन लाइफ में कभी न कभी हमारा चूहों से सामना हो ही जाता है। ये जीव दिखने में भले छोटे होते हैं लेकिन बड़ों बड़ों को अपनी हरकतों से डरा देते हैं।
इस वीडियो में दिखाई दे रहा जंगली चूहा एक पॉसम (Possum) है। ये जंगलों में पाया जाता है। आमतौर पर ये शांत रहते हैं और काटते नहीं है। लेकिन यदि ये खुद को लेकर खतरा महसूस करें तो काटने में संकोच भी नहीं करते हैं। कुछ जगहों पर इन्हें ओपॉसम (Opossum) भी कहा जाता है। लेकिन ये एक दूसरे से थोड़े अलग भी होते हैं। इस तरह के चूहों के संपर्क में आने पर गंभीर बीमारियां भी हो सकती है। इसलिए इनसे जितना हो सके दूर ही रहना चाहिए।
लेकिन कुछ लोगों को खतरे से खेलने का शौक होता है। वे जाने अनजाने में खतरों के खिलाड़ी बन जाते हैं। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस महिला को ही ले लीजिए। इस महिला के सामने एक जंगली चूहा आ जाता है। ऐसे में ये इसे बड़े प्यार से अपने पास बुलाती है। लेकिन चूहा महिला के पास आते ही उनकी ड्रेस में घुस जाता है। चूहे की इस हरकत को देखकर महिला डर जाती है। वह चूहे को बाहर निकालने की कोशिश करती है।
यह पूरी घटना एक अन्य महिला अपने कैमरे में कैद कर लेती है। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर र FailArmy नामक पेज ने शेयर किया है। वीडियो को 50 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं एक लाख 65 हजार से अधिक इसे लाईक कर चुके हैं। तो चलिए आप भी इस वीडियो को देख लीजिए।
वैसे यदि आपकी ड्रेस में चूहा घुस जाए तो आप क्या करेंगे?
You may also like
उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न: अगले 3 दिन भारी बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट, चारधाम में बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन
पहलगाम अटैक के बाद राजस्थान में अवैध नागरिकों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, इस जिले में पकड़े गए 55 बांग्लादेशी
बॉलीवुड की बदनसीब एक्ट्रेस, 3 सुपरस्टार्स से चक्कर के बाद भी नहीं हो सकी शादी, बिन शादी बनी दो बेटियों की मां 〥
CBSE 10th And 12th Board Exam Result 2025: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करने से पहले सीबीएसई ने किया ये फैसला, छात्रों के लिए बहुत है अहम
पाकिस्तानी समझकर देश से निकालने की तैयारी? सुप्रीम कोर्ट ने कश्मीरी परिवार को दी बड़ी राहत, कहा – पहले पहचान पक्की करो