भारतीय सिनेमा में कई ऐसी फिल्में हैं जो अपनी बोल्ड कहानी और विवादास्पद विषयों के कारण रिलीज से पहले ही बैन हो गईं। अब ये फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के लिए उपलब्ध हैं।
आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में जो कभी विवादों में रहीं।
1. फायर (Fire)
1996 में आई दीपा मेहता की ‘फायर’ समलैंगिकता पर आधारित थी। इस फिल्म में एक मिडिल क्लास परिवार की दो महिलाओं के बीच प्रेम संबंधों को दर्शाया गया। इसके बोल्ड विषय और दृश्यों के कारण कई संगठनों ने इसका विरोध किया। अब यह फिल्म यूट्यूब पर उपलब्ध है।
2. वाटर (Water)
2005 में रिलीज हुई ‘वाटर’ विधवा महिलाओं के संघर्षों पर केंद्रित थी। इसमें एक विधवा की कठिनाइयों और समाज में उसके प्रति भेदभाव को दिखाया गया। इस फिल्म का विरोध शूटिंग के दौरान ही शुरू हो गया था। जॉन अब्राहम ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई थी। इसे भी यूट्यूब पर देखा जा सकता है।
3. एंग्री इंडियन गॉडेसेस (Angry Indian Goddesses)
2015 में बनी इस फिल्म को थिएटर में रिलीज होने से पहले ही रोक दिया गया था। यह फिल्म सात महिलाओं की जिंदगी की जटिलताओं को दर्शाती है। इसमें महिला सशक्तिकरण और उनके संघर्षों को बारीकी से पेश किया गया है। आप इसे यूट्यूब पर देख सकते हैं।
4. लव (Love)
2015 में रिलीज हुई ‘लव’ भी समलैंगिकता पर आधारित थी। गे कपल की कहानी पर आधारित इस फिल्म के कुछ दृश्यों पर सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताई, जिसके कारण इसे थिएटर में रिलीज नहीं किया गया। हालांकि, अब यह यूट्यूब पर उपलब्ध है।
5. परजानिया (Parzania)
2007 में आई ‘परजानिया’ एक सच्ची घटना पर आधारित थी। यह फिल्म गोधरा कांड के बाद दंगों में लापता हुए एक पारसी परिवार के बच्चे की खोज पर केंद्रित थी। राजनीतिक विवादों के कारण इसे थिएटर में रिलीज नहीं किया गया। अब यह डिज्नी+हॉटस्टार पर उपलब्ध है।
6. अनफ्रीडम (Unfreedom)
इसके अलावा, 2014 में रिलीज हुई ‘अनफ्रीडम’ भी समलैंगिकता पर आधारित थी। फिल्म में कई बोल्ड दृश्य थे, जिसके चलते सेंसर बोर्ड ने इसे पास करने से मना कर दिया। अब इसे यूट्यूब पर देखा जा सकता है।
You may also like
SBI की इस योजना से बुजुर्गों को मिलेगी गारंटीड सुरक्षा और 8.20% ब्याज!
आईपीएल 2025 : केएल राहुल की शानदार 112 रनों की पारी, दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 200 रनों का लक्ष्य
केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 8वां वेतन आयोग लाएगा बंपर सैलरी
सोने की कीमतों में गिरावट का दौर, क्या है आपके शहर में आज का रेट?
झांसी के पोस्टमार्टम हाउस में शव को घसीटने का शर्मनाक वीडियो वायरल