बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान पर बुधवार की रात उनके निवास पर चाकू से हमला किया गया। इस घटना के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने जानकारी दी कि यह घटना आधी रात के समय अभिनेता के बांद्रा स्थित घर पर हुई। घटना की सूचना मिलते ही बांद्रा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
ट्रेंडिंग वीडियो
प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति सैफ के घर में घुस आया। दोनों के बीच झगड़ा हुआ। घटना के समय अभिनेता के परिवार के अन्य सदस्य भी वहां मौजूद थे। कहा जा रहा है कि घर में घुसे व्यक्ति की काम वाली से बहस हुई। जब सैफ ने हस्तक्षेप किया और उसे शांत करने की कोशिश की, तब उस व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया।
पुलिस के अनुसार, सैफ अली खान पर घर में घुसे चोर ने चाकू से हमला किया। उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बांद्रा के डीसीपी ने पुष्टि की कि रात 2:30 बजे एक अनजान व्यक्ति सैफ के घर में घुसा और उन पर चाकू से हमला किया। हालांकि, उनकी चोटें गंभीर नहीं हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें चाकू से मारा गया या वे हाथापाई में घायल हुए हैं।
सूत्रों के अनुसार, यह झगड़ा सैफ अली खान की काम वाली के साथ हो रहा था। जब सैफ ने इस झगड़े में हस्तक्षेप किया, तब उस व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया।
You may also like
पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार का दावा, कहा- 'भारत अगले 24 घंटों में कर सकता है अटैक'
अक्षय तृतीया पर रिलीज हुई थीं ये बॉलीवुड फिल्में, एक ने तो धराशायी किए कई रिकॉर्ड्स
सेंधा नमक के 5 गजब फायदे जो बदल देंगे आपकी सेहत!
अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनी महिला, बहू ने भी किया फुल सपोर्ट, परिवार में खुशी का माहौल 〥
इन राशियों की किस्मत में लग जायेंगे चार चांद, मन मुताबिक हर मनोकामना होगी अब पूरी