चंबा. हिमाचल प्रदेश में एक और हत्या की घटना हुई है। यहां एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर अपनी बहन के पति की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया है, जबकि महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जांच के लिए एसपी चंबा अभिषेक यादव ने मौके का दौरा किया है। यह मामला जमीन विवाद से संबंधित है।
जानकारी के अनुसार, चंबा के चुराह क्षेत्र के भरनोटी गांव में यह हत्या हुई। चिकन डिनर से पहले साली और उसके पति ने यह वारदात की। मृतक की पत्नी रतो की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। रतो ने बताया कि सोमवार को दोपहर ढाई बजे उसकी बड़ी बहन झांझो अपने पति राज कुमार के साथ उनके घर आई थी। रतो के पति पुन्नू राम ने बहन और जीजा के लिए चिकन मंगवाया था। शाम 6 बजे, जब रतो रसोई में खाना बना रही थी, तब उसकी बहन और जीजा घर के पास की जमीन पर गए और वहां विवाद हुआ।
राज कुमार ने बेलचा उठाकर पुन्नू राम के सिर पर वार किया और फिर भाग गए। रतो देवी अपने पति को बचाने के लिए दौड़ी, लेकिन गांव के लोग मौके पर पहुंचे तब तक पुन्नू राम की मौत हो चुकी थी। फिलहाल, महिला को जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया है और आरोपी पति की तलाश जारी है। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने महिला से बातचीत की और जांच के आदेश दिए हैं।
You may also like
मम्मी नींद से उठ नहीं रही, अंकल ने पूरी रात… लिव-इन में मां का हाल देख कांपे बच्चे 〥
पति और जेठ को लुढ़का कर आई हूं, लाश उठवा लो…', हाथ में पिस्टल लेकर थाने पहुंची महिला, पुलिस का था ये रिएक्शन 〥
17 साल छोटे लड़के पर आ गया शादीशुदा महिला का दिल, पति ने किया विरोध तो मिलकर कर डाला कांड 〥
सोहेल खान का प्यार भरा परिवार: बच्चों और कुत्ते के साथ बिताए खूबसूरत पल
पति ने पत्नी को नर्स बनाने के लिए किया संघर्ष, अब पत्नी ने किया तिरस्कार