
मुंबई। दक्षिण मुंबई के कफ परेड इलाके में सोमवार को एक चॉल में भीषण आग लग गई। दिवाली के दिन हुई इस घटना में एक 15 वर्षीय लड़के की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। मुंबई मनपा से मिली जानकारी के अनुसार कैप्टन प्रकाश पेठे मार्ग के पास मच्छीमार नगर स्थित एक चॉल में आग लगी। चॉल की पहली मंजिल पर बिजली के तार, विद्युत उपकरण, इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरियां और घर के सामान जैसे कपड़े, बर्तन आदि जलकर खाक हो गए। इस घटना में घायल हुए लोगों को नजदीकी मनपा के सैंट जॉर्ज अस्पताल में भर्ती कराया गया। कॉलोनी में आग फैलने से पहले ही काबू कर लिया गया। कफ परेड और नरिमन पॉइंट के ऊंची इमारतों से सटा मच्छीमार नगर मछुआरा बस्ती है। मृतक की पहचान यश विशाल खोते (15) के रूप में हुई है। घायल में विराज खोते (13), संग्राम कुर्णे (25) और देवेंद्र चौधरी (30) शामिल हैं। इनमें चौधरी की स्थिति गंभीर बताई जा रही और उसे आईसीयू में रखा गया है। विराज खोते और संग्राम कुर्णे की हालत स्थिर बताई जा रही है।
You may also like
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दी
दिवाली मनाने बालिका आश्रम व नारी सेवा सदन पहुंचे सीएम सुक्खू, बांटी मिठाइयां और उपहार
दीपावली को लेकर शहर में उत्साह और उमंग का माहौल
ज़ुबीन गर्ग की मौत की जांच के लिए असम पुलिस टीम सिंगापुर पहुंची
दीपावली पर राज्यपाल ने नारंगी मिलिट्री स्टेशन में सैनिकों संग मनाई खुशियां