
भागलपुर। जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र के बदलूचक गांव में रविवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी को गोली मार दी और फिर खुद को भी चाकू घोंपकर आत्महत्या की कोशिश की। तीनों घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों की पहचान बदलूचक निवासी मोहम्मद मजहर, उसकी पत्नी अफरोज और बेटी शकीला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मजहर ने पत्नी के पेट में गोली मारी जो आर-पार होकर पास में सो रही बेटी के सीने में जा फंसी। पत्नी को गंभीर हालत में प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है,जबकि बेटी का जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज जारी है।
अस्पताल में भर्ती शकीला ने बताया कि वह सो रही थी तभी अचानक उसके अब्बा ने गोली चला दी। वहीं आरोपित मजहर ने कहा कि वह गुस्से में था इसलिए गोली चला दी। उसने यह भी कबूल किया कि उसके पास पहले से बंदूक और गोली मौजूद थी। वारदात के बाद आरोपित ने खुद को भी चाकू मार लिया। फिलहाल उसका इलाज पुलिस कस्टडी में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही गोराडीह थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी है।
You may also like
विकसित उत्तर प्रदेश संवाद: सीएम योगी ने महापौरों और नगर पालिका अध्यक्षों से जानी विकास की स्थिति
हैदराबाद पहुंचते ही तिलक वर्मा को फैंस ने घेरा, पाकिस्तान को हराने के बाद देश ने बनाया हीरो
पाम पैराडाइज आवासीय योजना की लॉटरी निकली, किसी को खुशी तो किसी को गम
मॉर्निंग की ताजा खबर, 30 सितंबर: नेतन्याहू ने कतर के PM से मांगी माफी, अमेरिका में विदेशी फिल्मों पर 100% टैरिफ, दुबई से लौटे चैंपियन... पढ़ें अपडेट्स
आज का मकर राशिफल, 30 सितंबर 2025 : कार्यक्षेत्र में काम का रहेगा प्रेशर, दान-पुण्य के कार्यों से होगा लाभ