
भाेपाल। भारत के पूर्व राष्ट्रपति, मिसाइल मैन और महान वैज्ञानिक डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की आज यानी बुधवार काे (15 अक्टूबर) को जयंती है। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती को विश्व छात्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है। देश और दुनिया में उनके करोड़ों प्रशंसक उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर अपने संदेश में कहा महान वैज्ञानिक, पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न से सम्मानित, 'मिसाइल मैन' डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं। उन्होंने भारत को आत्मनिर्भर तथा सशक्त बनाने का सपना देखा और इस संकल्प की सिद्धि हेतु जीवन समर्पित किया।
You may also like
पंजाब: अमृतसर में अवैध हथियार और नशीले पदार्थों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वैश्विक उत्साह का असर, सेंसेक्स 575 अंक ऊपर और निफ्टी ने किया 25,300 का पार
हमें सिर्फ सरकार नहीं, बल्कि नया बिहार बनाना है: तेजस्वी यादव
Myntra ने शुरू की M-Now सर्विस, अब फूड और ग्रॉसरी के बाद फैशन डिलीवरी भी सिर्फ 30 मिनट में
म्यूचुअल फंड्स का PSU बैंकों पर बड़ा दांव, 17 महीने की हाई पर पहुंचा निवेश; जानिए किस बैंक के खरीदे कितने शेयर