
भाेपाल। आज (मंगलवार काे) हरतालिका तीज है। हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष के तृतीया के दिन हरतालिका तीज का त्यौहार मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इस व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त करने के लिए सुहागिन महिलाएं हरतालिका तीज व्रत रख रही हैं। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने अखंड सौभाग्य की कामना के परम पावन पर्व हरतालिका तीज की सभी माताओं एवं बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए लिखा प्रेम, त्याग एवं अखंड सौभाग्य के पावन पर्व हरतालिका तीज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान भोलेनाथ जी और माता पार्वती सभी माताओं-बहनों की मनोकामनाएं पूर्ण करें, जीवन में सुख-समृद्धि, प्रसन्नता प्रदान करें, यही करबद्ध प्रार्थना करता हूं।
You may also like
केजरीवाल का बड़ा बयान- मोदी सरकार ने आम आदमी पार्टी को निशाना बनाया!
26 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, भारतीय क्रिकेट में छूटेगा एक बड़ा नाम
फ्रंटलाइन स्टील्थ फ्रिगेट 'उदयगिरि' और 'हिमगिरि' नौसेना के समुद्री बेड़े में शामिल
Stock Market Closing : सप्ताह के तीसरे दिन 849 अंक टूटकर बंद हुआ बाजार निफ्टी में भी 255 अंकों की गिरावट, जानिए क्यों मचा हाहाकार ?